विज्ञापन

आमिर खान ने की गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी, दोनों के बीच इतना है उम्र का फासला, जान लें पहली और दूसरी पत्नी से एज गैप

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की खबरों के बीच लोग उनकी तीसरी पत्नी के बारे में जानना चाहते हैं. जानिए गौरी क्या करती हैं, आमिर से उनकी उम्र का कितना फासला है. साथ ही पहली पत्नी रीना दत्ता और दूसरी पत्नी किरण राव से आमिर खान का उम्र का फासला कितना था.

आमिर खान ने की गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी, दोनों के बीच इतना है उम्र का फासला, जान लें पहली और दूसरी पत्नी से एज गैप
गौरी स्प्रैट से 14 साल बड़े हैं आमिर खान, जानें रीना और किरण राव से ऐज गैप
Social Media
नई दिल्ली:

आमिर खान एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. आमिर खान ने गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी कर ली है. आमिर खान की तीसरी शादी की रस्में उनके घर पर हुईं, जिसमें परिवार और खास दोस्त शामिल हुए. कपल ने शादी के कागजातों पर साइन किया. इसके चलते यह शादी चर्चा का विषय बन गई. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आमिर खान की तीसरी बेगम गौरी स्प्रैट कौन हैं और क्या करती हैं? वहीं मिस्टर परफेक्शनिस्ट से उनकी उम्र का फासला कितना है. इसके अलावा हम आपको बताएंगे कि आमिर खान की पहली दो पत्नियां रीना दत्त और किरण राव से उनका एज गैप कितना था.  

एक बेटे की मां हैं गौरी स्प्रैट 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरी स्प्रैट बेंगलुरु की रहने वाली हैं. उनकी मां रीटा स्प्रैट शहर में एक सैलून चलाती थीं. गौरी ने ब्लू माउंटेन स्कूल से पढ़ाई की और इसके बाद यूनिवर्सिटी ऑफ द आर्ट्स, लंदन से स्टाइलिंग और फोटोग्राफी का कोर्स किया. फिलहाल वो मुंबई में BBlunt सैलून चलाती हैं. गौरी की नेटवर्थ 8 से 12 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है. ये भी कहा जाता है कि उनकी पहले शादी हो चुकी है और उनका एक सात साल का बच्चा भी है. ये गौरी की दूसरी और आमिर की तीसरी शादी है.

ये भी पढ़ें- पंचायत का ऐ राजा जी नहीं है वायरल गाना, सदियों से गाया जा रहा है बिहार का मंगल गीत, आज खूब है पॉपुलर

आमिर खान और गौरी स्प्रैट के बीच उम्र का फासला

aamir khan

Photo Credit: social media

उम्र की बात करें तो आमिर खान का जन्म 14 मार्च 1965 को हुआ था. जबकि गौरी स्प्रैट का जन्म 21 अगस्त 1978 को हुआ. यानी दोनों के बीच करीब 13 से 14 साल का उम्र का अंतर है. इसी साल आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर गौरी को अपनी पार्टनर के रूप में परिचित कराया था.

आमिर खान का पहली पत्नी रीना दत्ता के बारे में

Latest and Breaking News on NDTV

आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी. रीना फिल्म निर्माण से जुड़ी रही हैं और प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुकी हैं. आमिर और रीना की शादी 1986 में हुई थी और दोनों के दो बच्चे हैं, जुनैद खान और आयरा खान. साल 2002 में दोनों का तलाक हो गया. उम्र की बात करें तो रीना और आमिर लगभग हमउम्र हैं.

आमिर खान की दूसरी पत्नी के बारे में

Latest and Breaking News on NDTV

रीना से अलग होने के बाद आमिर खान ने 2005 में फिल्ममेकर किरण राव से शादी की. किरण एक जानी-मानी फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं. उन्होंने कई फिल्मों और क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स पर काम किया है. आमिर और किरण का एक बेटा आजाद राव खान है. साल 2021 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया. दोनों के बीच 9 साल का उम्र का फैसला है. 

ये भी पढ़ें- Taylor Swift से कितने बड़े हैं पति ट्रैविस केल्स, दौलत के मामले में हस्बैंड से 20 गुना से ज्यादा कमाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aamir Khan, Gauri Spratt, Aamir Khan Marriage, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com