विज्ञापन

आमिर खान की वो फिल्म, जिसका धुरंधर, पुष्पा 2, जवान, पठान भी नहीं तोड़ पाए रिकॉर्ड, दुनियाभर में है फेमस 

आमिर खान अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं, जिन्होंने करियर में सितारे जमीन पर, 3 इडियट्स, पीके, गजीनी जैसी फिल्में दीं. लेकिन उनकी दंगल का रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया. 

आमिर खान की वो फिल्म, जिसका धुरंधर, पुष्पा 2, जवान, पठान भी नहीं तोड़ पाए रिकॉर्ड, दुनियाभर में है फेमस 
आमिर खान मना रहे हैं 61वां जन्मदिन
नई दिल्ली:

'मिस्टर परफेक्ट,' यानी कि आमिर खान ने अपनी फिल्मों के जरिए न सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन किया है, बल्कि अभिनय और कहानी कहने के तरीके में मायने भी बदले हैं. पिछले कई दशकों से उन्होंने ऐसी फिल्में दीं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस में हिट होने के साथ समाज को उस पर विचार करने पर भी मजबूर किया. शनिवार यानी 14 मार्च को एक्टर अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं, जिसके चलते फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आमिर खान के करियर की एक ऐसी फिल्म है, जिसका रिकॉर्ड धुरंधर, पुष्पा 2, जवान और पठान जैसी 1000 करोड़ कमाने वाली फिल्में भी नहीं तोड़ पाईं

आमिर खान की 2000 करोड़ी फिल्म

Latest and Breaking News on NDTV

आमिर खान ने करियर में कई हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं. लेकिन बात जब कलेक्शन की आती है तो मिस्टर परफेक्शनिस्ट की 2000 करोड़ कमाने वाली फिल्म का कोई मुकाबला नहीं है ,जो दंगल है. यह भारतीय फिल्मों के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म है, जिसने चीन में रिलीज होने के बाद 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करके बाहुबली 2, धुरंधर, पुष्पा 2 और जवान जैसी फिल्मों को पछाड़ा था. 

ये भी पढ़ें- आमिर खान ने कहा था- ओटीटी पर कभी रिलीज नहीं होगी उनकी ये फिल्म, अब सोनी लिव पर होने जा रही स्ट्रीम

भारत के शहरों में टैक्स फ्री थी फिल्म

Latest and Breaking News on NDTV

23 दिसंबर 2016 में रिलीज हुई दंगल को 3 भारतीय राज्यों उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कैंपेन के तहत टैक्स फ्री किया गया था. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि दंगल एक रियल लाइफ स्टोरी है , जो कि महावीर सिंह फोगाट के ऊपर है, जो 6 लड़कियों को दंगल के लिए ट्रेन करते हैं. इनमें से चार उनकी अपनी बेटियां और दो भाई की बेटियां हैं. उन सभी ने अलग अलग लेवल पर मेडल कमाया है. 

दंगल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और बजट

दंगल के लिए आमिर खान ने खूब मेहनत की. पहले उन्होंने 28 किलो वजन बढ़ाया और फिर 20 हफ्तों में 25 किलो वजन घटाया. इसी का फल था जो फिल्म ने 70 करोड़ के बजट में 1,968–2,024 करोड़ की कमाई हासिल की. जबकि धुरंधर ने 1,349–1,428 करोड़, जवान ने 1,148.32 करोड़, पुष्पा 2 ने 1,642–1,800 करोड़ और पठान ने 1,050.30  करोड़ की कमाई हासिल की थी. 

ये भी पढ़ें- अक्षय खन्ना सेट पर अच्छे इंसान नहीं थे... फराह खान ने बताया इस कारण चिड़चिड़े रहते थे धुरंधर के रहमान डकैत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com