विज्ञापन
This Article is From Nov 18, 2019

Laal Singh Chaddha Poster: आमिर खान ने पोस्ट किया लाल सिंह चड्ढा का नया पोस्टर, बोले- 'सत श्री अकाल जी'

आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha)' का नया पोस्टर रिलीज हुआ है.

Laal Singh Chaddha Poster: आमिर खान ने पोस्ट किया लाल सिंह चड्ढा का नया पोस्टर, बोले- 'सत श्री अकाल जी'
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा (Lal Singh Chaddha)' का पोस्टर हुआ रिलीज
  • 'लाल सिंह चड्ढा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
  • बिल्कुल अलग लुक में नजर आए आमिर खान
  • करीना कपूर खान भी फिल्म में आएंगी नजर
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के मिस्टर परफैक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) की तैयारी में लगे हुए हैं. हाल ही में आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का नया पोस्टर रिलीज हुआ है. इस
पोस्टर को खुद एक्टर ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है. आमिर खान (Aamir Khan) इस पोस्टर में सरदार जी के लुक में नजर आ रहे हैं. इस पोस्टर को शेयर करते हुए आमिर खान ने लिखा, 'सत श्री अकाल जी, मेरा नाम लाल....लाल सिंह चड्ढा.' आमिर खान की इस अपकमिंग फिल्म के पोस्टर पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं.

मलाइका अरोड़ा ने कुछ इस अंदाज में पोस्ट किया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अंदाज


इस पोस्टर में आमिर खान (Aamir Khan) सिर पर पगड़ी और लंबी दाढ़ी में काफी जबरदस्त लग रहे हैं. आमिर खान का यह लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, साथ ही लोग इसपर जमकर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं. बता दें, आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग शुरू हो चुकी है और यह अलगे साल तक सिनेमाघरों में धमाल मचाती नजर आएगी. इस फिल्म में आमिर के अलावा एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) भी मुख्य किरदार निभाती नजर आएंगी.

Motichoor Chaknachoor Box Office Collection Day 3: नवाजुद्दीन की 'मोतीचूर चकनाचूर' का धमाका, वीकेंड पर किया इतना कलेक्शन

बता दें कि फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा'  (Laal Singh Chaddha) के जरिए आमिर खान (Aamir Khan) और एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) कई सालों बाद एक साथ फिल्म में नजर आएंगे. इससे पहले दोनों कलाकार 3 इडियट्स में साथ दिखाई दिए थे, जिसमें दोनों की कैमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' टॉम हैंक्स की फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का रीमेक है. हालांकि, अभी तक इसकी कोई रिलीज डेट सामने नहीं आई है. लाल सिंह चड्ढा के अलावा करीना कपूर 'गुड न्यूज' और 'अंग्रेजी मीडियम' में भी नजर आने वाली हैं. 

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aamir Khan, Laal Sing Chaddha Poster Release, Aamir Khan Twitter, Aamir Khan Tweet Viral, Kareena Kapoor, Laal Singh Chaddha Film, Laal Singh Chaddha Release Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com