- इरा खान जल्द करने जा रही हैं डेब्यू
- एक्टिंग से नहीं डायरेक्शन से करेंगी शुरुआत
- प्ले की शुरू कर दी है तैयारी
आमिर खान (Aamir Khan) की बिटिया इरा खान (Ira Khan) ने हाल ही में अपने निर्देशन की शुरुआत एक फिल्म के साथ नहीं बल्कि ग्रीक ट्रेजेडी पर आधारित कहानी 'यूरिपिड्स' मेडिया' नामक प्ले के साथ की और अब इस प्ले में हेजल कीच (Hazel Keech) का नाम भी जुड़ गया है जो मुख्य किरदार में नजर आएंगी. यूरिपिड्स मेडिया से जुड़ने के बारे में बात हेजल ने बताया, 'मैंने इसके लिए ऑडिशन दिया और मुझे मेडिया की भूमिका निभाने के लिए कहा गया. जब मैं 20 साल की थी तब मैंने यह नाटक देखा था और भूमिका निभाने के बारे में सोचा था, लेकिन अब अपने 30वें साल में हूं और जिंदगी में बहुत कुछ देखा है और सामना किया है, ऐसे में, अब मैं आत्मविश्वास से कह सकती हूं कि मुझे इस भूमिका के साथ न्याय करने की अपनी क्षमताओं पर विश्वास है.'
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का स्टाइलिश अंदाज हुआ वायरल, Photo देख कहेंगे WOW
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
इरा खान (Ira Khan) के साथ काम करने और रिहर्सल के बारे में हेजल कीच (Hazel Keech)कहती हैं, 'हमने रिहर्सल शुरू कर दी है. इरा अभी यंग हैं लेकिन मुझे लगता है कि उसने बहुत कुछ देखा है और अपनी कम उम्र में बहुत चीजों से गुजर चुकी है तथा पात्रों की जटिलताओं और उन दोनों के बीच की गतिशीलता को औसतन 21 साल की उम्र से बेहतर समझती हैं. इरा प्ले में ताजगी लाना जानती हैं और इतनी युवा होने के कारण वह चीजों को एक अलग दृष्टिकोण से पेश करती हैं. इरा को खुद पर बहुत भरोसा है और वह जानती हैं कि उन्हें क्या चाहिए, जो बेहद प्रभावशाली है.'
यह देखना दिलचस्प है कि बॉलीवुड के लिए ऑन-स्क्रीन डेब्यू करने की उम्र में, इरा खान (Ira Khan) ने एक थिएटर स्पेस में कदम रखने का फैसला किया है और एक कम-ज्ञात ग्रीक ट्रेजेडी और पौराणिक कथा को मंच पर पेश करने के लिए तैयार हैं. उनके करीबी सूत्रों से पता चला है कि वह पहले से ही अपने निर्देशन में पूरी ताकत से काम करना शुरू शुरू कर चुकी हैं क्योंकि इस साल दिसंबर में उनके नाटक का प्रीमियर किया जाएगा, जिसकी रिहर्सल जल्द ही मुंबई में शुरू होगी. तमाम बहुप्रतीक्षित डेब्यू के बीच, सभी की नजरें इरा खान के निर्देशन डेब्यू पर टिकी हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं