विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2019

83 Video: रणवीर सिंह संग कर रहे थे ये क्रिकेट की प्रैक्टिस, टूट गया बैट तो साथी बोले- फौलाद की औलाद

'83' फिल्म के सेट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रणवीर सिंह और चिराग पाटिल नजर आ रहे हैं, और ये वीडियो बहुत ही कमाल का भी है.

83 Video: रणवीर सिंह संग कर रहे थे ये क्रिकेट की प्रैक्टिस, टूट गया बैट तो साथी बोले- फौलाद की औलाद
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) संग प्रैक्टिस करते हुए एक्टर ने तोड़ा अपना बैट
  • रणवीर सिंह संग प्रैक्टिस करते हुए एक्टर ने तोड़ा बैट
  • बैट तोड़ने पर साथियों ने कहा फौलाद की औलाद
  • '83' का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म '83' जल्द ही पर्दे पर धमाल मचाने वाली है. रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की यह फिल्म 1983 के दौरान हुए वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर आधारित है. इस फिल्म में सभी कलाकार अपने आप को पूरी तरह भारतीय क्रिकेटर की भूमिका में उतारने के लिए जमकर क्रिकेट की प्रैक्टिस भी कर रहे हैं. हाल ही में इससे जुड़ा एक धमाकेदार वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. लेकिन इसकी खास बात यह है कि प्रैक्टिस करते हुए संदीप पाटिल के बेटे चिराग पाटिल (Chirag Patil) ने अपना बैट ही तोड़ दिया, जिस पर वहां मौजूद रणवीर सिंह (Ranveer Singh) सहित '83' के बाकी कलाकार नाचने लगे. 

पतंजलि पर ट्वीट कर बुरे फंसे जावेद जाफरी, सोशल मीडिया पर किसी ने दी नसीहत तो किसी ने पूछी साइंस की नॉलेज

प्रैक्टिस का यह वीडियो चिराग पाटिल (Chirag Patil) ने खुद अपने सोशल मीडिया एकाउंट के जरिए पोस्ट किया. बैट तोड़ने का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए चिराग पाटिल (Chirag Patil) ने लिखा, 'नेट प्रैक्टिस गोल्स.' वीडियो में दिखाई दे रहा है कि चिराग पाटिल (Chirag Patil) के बैट तोड़ने के बाद सब हूटिंग के साथ ही तालियां भी बजाने लगते हैं. इसके साथ ही वीडियो में साहिल खट्टर कहते हैं 'यह होती है फौलाद की औलाद, संदीप पाटिल के बेटे चिराग पाटिल ने प्रैक्टिस करते हुए बैट ही तोड़ दिया, जो कि संदीप पाटिल का ही था.' इन सबके अलावा वीडियो में सब खूब मस्ती करते भी दिखाई दे रहे हैं.

Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खाए गोल-गप्पे, बोलीं- भैया थोड़ा स्पाइसी बनाओ...

बता दें कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म '83' दर्शकों को भारतीय क्रिकेटर कपिल देव (Kapil Dev) के जीवन के बारे में भी बताएगी. इस फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी. उनकी शादी के बाद दोनों पहली बार किसी फिल्म में नजर आ रहे हैं. इनके अलावा '83' में एमी विर्क, हार्डी संधू, साकिब सलीम, पंकज त्रिपाठी, चिराग पाटिल, ताहर भसीन और साहिल खट्टर जैसे कई कलाकार भी नजर आएंगे. फिल्म '83' 10 अप्रैल, 2020 को रिलीज होगी. 


...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranveer Singh, Ranveer Singh 83, Chirag Patil, Kapil Dev, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com