विज्ञापन

71 की रेखा को अब्बू कहता है ये 71 वर्षीय सुपरस्टार, ऑस्कर में गईं 7 फिल्में, 131 करोड़ है नेटवर्थ, 2 शादियां, 3 अफेयर की रही चर्चा

कमल हासन का नाम उन सुपरस्टार्स में आता है जिनकी 7 फिल्में ऑस्कर तक पहुंचीं. रेखा को अब्बू कहने वाला ये स्टार अपनी 2 शादियों, 3 चर्चित अफेयर्स और 131 करोड़ की नेटवर्थ के चलते हमेशा सुर्खियों में बना रहता है.

71 की रेखा को अब्बू कहता है ये 71 वर्षीय सुपरस्टार, ऑस्कर में गईं 7 फिल्में, 131 करोड़ है नेटवर्थ, 2 शादियां, 3 अफेयर की रही चर्चा
रेखा को अब्बू कहता है ये 71 वर्षीय सुपरस्टार
नई दिल्ली:

फिल्म इंड्स्ट्री में पर्दे पर तमाम रिश्ते निभाए जाते हैं. लेकिन असल जिंदगी में भी सितारों के कुछ खास रिलेशन होते हैं. जो दिलों को छूते हैं. यादों में बस जाते हैं और हमेशा हमेशा के लिए खास बन जाते हैं. साउथ के एक सुपर स्टार का कुछ ऐसा ही रिश्ता है सदाबहार एक्ट्रेस रेखा के साथ. वो रेखा को अब्बू कह कर बुलाते हैं. और रेखा भी पूरे प्यार से उन्हें सम्मान देती हैं. ऑस्कर अवॉर्ड की रेस में खास रिकॉर्ड बनाने वाला ये स्टार 131 करोड़ की नेटवर्थ का मालिक है. कई अफेयर्स में उनका नाम जुड़ चुका है और आज भी सबका फेवरेट है.

रेखा को अब्बू कहकर बुलाते हैं कमल हासन

हम जिस स्टार की बात कर रहे हैं वो स्टार हैं कमल हासन. जिनका नाम ही उनकी शख्सियत की पहचान बन चुका है. एक कार्यक्रम में खुद कमल हासन ये बता चुके हैं कि वो रेखा को अब्बू कह कर बुलाते हैं. उनके पिता को भी कमल हासन अब्बू कह कर ही बुलाते हैं. स्टेज पर नजर आई उनकी सादगी ने सबका दिल जीत लिया.

ये भी पढ़ें: अक्षय कुमार की वो फिल्म, जिसमें वह मरकर भी बार-बार हो जाते थे जिंदा! कल्ट फिल्म में थे 7 हीरो, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर हुई फ्लॉप

कमल हासन का नेटवर्थ

ये सोबर अंदाज देखकर भला कौन ये कह सकता है कि वो 131 करोड़ रु की नेटवर्थ के मालिक हैं. नब्बे के दशक से ही उन्होंने एक करोड़ रु. फीस लेना शुरू कर दिया था. भारत के वो इकलौते स्टार हैं जिनकी सात फिल्में ऑस्कर तक गईं. 

रिश्ते, शादियां और अफेयर्स

Latest and Breaking News on NDTV

कमल हासन की पर्सनल लाइफ भी हमेशा चर्चा में रही. उन्होंने पहली शादी वाणी गणपति से की. जो 10 साल बाद ही टूट गई. इसके बाद उन्होंने अभिनेत्री सारिका से शादी की. जिनसे उनकी दो बेटियां श्रुति और अक्षरा हैं. लेकिन ये रिश्ता भी 2004 में खत्म हो गया. शादी के अलावा उनके अफेयर्स भी खूब सुर्खियों में रहे. श्रीविद्या, गौतमी और सिमरन बग्गा के साथ उनका नाम जुड़ा. खासकर गौतमी के साथ उनका रिश्ता लंबे समय तक चर्चा में रहा. सिमरन बग्गा तो उनसे 22 साल छोटी थीं. जिनकी शादी के बाद दोनों के अफेयर्स की अटकलें खत्म हुईं.

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड में सबसे महंगा है इस एक्टर का घर, कीमत है 250 करोड़, किंग खान के मन्नत और बिग बी के जलसा को छोड़ा पीछे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com