विज्ञापन

50 साल का करियर, 173 फिल्में, 150 करोड़ की फीस लेने वाले एक्टर की नई फिल्म का पोस्टर देख रह जाएंगे शॉक्ड

हम जिस स्टार की बात कर रहे हैं उन्होंने हिंदी से लेकर साउथ सिनेमा तक अपना परचम बुलंद किया है लेकिन अब उनकी नई फिल्म का पोस्टर गलत वजह से चर्चा में है.

50 साल का करियर, 173 फिल्में, 150 करोड़ की फीस लेने वाले एक्टर की नई फिल्म का पोस्टर देख रह जाएंगे शॉक्ड
रजनीकांत के फैन्स को नहीं भाया पोस्टर
Social Media
नई दिल्ली:

सुपर स्टार रजनीकांत की 173वीं फिल्म धर्मन को पोस्टर रिलीज हो चुका है. अश्वथ मारिमुथु के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म को कमल हासन प्रोड्यूस कर रहे हैं. फैन्स को लंबे समय से इस फिल्म के फर्स्ट लुक का इंतजार था लेकिन जब ये सामने आया तो फैन्स को निराश ही कर गया. ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि सोशल मीडिया पर फैन्स के रिएक्शन से साफ है कि वह पहली झलक या पोस्टर के नाम पर कुछ तगड़ा एक्सपेक्ट कर रहे थे लेकिन इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि मेकर्स ने जल्दबाजी में एक पोस्टर फेंक कर नाम का ऐलान कर दिया.

रजनीकांत की धर्मन का पोस्टर

बात करें धर्मन के पोस्टर की तो इसमें रजनीकांत हाथों में सर्जिकल ग्लव्स पहने हाथ में ब्लेड लिए दिख रहे हैं और यह खून से लथपथ है. पोस्टर में फिल्म के नाम धर्मन के नीचे लिखा है 'द डेडली डॉक्टर' मतलब साफ है कि रजनीकांत डॉक्टर बन इंसाफ के लिए लड़ते नजर आएंगे.  लहराते बाल, हल्की स्माइल और आंखों पर काले चश्मे के साथ रजनीकांत का स्टाइल और स्वैग ऑन पाइंट है लेकिन फैन्स इससे इम्प्रेस नहीं हुए. सोशल मीडिया पर आए कमेंट्स में ज्यादातर लोगों ने इसे AI का कमाल बताया. हर कोई अपने कमेंट में इसे AI से बनाया हुआ बताता दिखा. 


बता दें कि जल्द ही फिल्म की कास्ट के बारे में ऑफीशियल अनाउंसमेंट कर दी जाएगी. फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर देंगे, जबकि सिनेमैटोग्राफी, एडिटिंग और एक्शन का काम निकेथ बोम्मी, प्रदीप ई राघव और अनबारिव संभालेंगे. रजनीकांत की 173वीं फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही इसमें कई बदलाव हुए हैं. पहले यह ऑफीशियली तय हुआ था कि डायरेक्शन सुंदर सी करेंगे. हालांकि अनाउंसमेंट के कुछ दिनों बाद ही सुंदर ने फिल्म से किनारा कर लिया. इसके बाद सिबी चक्रवर्ती का नाम आया वो भी प्रोजेक्ट से हट गए. अब अश्वथ का नाम सामने आया है लेकिन मेकर्स इस नाम को तब तक सीक्रेट रखना चाहते थे जब तक रजनीकांत कहानी से पूरी तरह इम्प्रेस ना हो जाएं.

यह भी पढ़ें: भारतीय सिनेमा की लेडी अमिताभ, 13 में डेब्यू, 10वीं में छूटा स्कूल, 200 फिल्मों के बाद बनी नेता, एक्शन ऐसा सिंघम को जाएंगे भूल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajinikanth, Kamal Haasan, Bollywood, Entertainment, Rajinikanth New Movie
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com