विज्ञापन

4000 करोड़ की रामायणम् के आने से पहले शूर्पणखा की इस फिल्म पर उठे सवाल, लोग कह रहे गलत चीजों को दे रही बढ़ावा

एक तरफ हर जगह 4000 करोड़ की रामायणम् की चर्चा है तो उसी बीच एक्ट्रेस की नई फिल्म ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.

4000 करोड़ की रामायणम् के आने से पहले शूर्पणखा की इस फिल्म पर उठे सवाल, लोग कह रहे गलत चीजों को दे रही बढ़ावा
रकुलप्रीत सिंह की फिल्म पर मचा बवाल
Social Media
नई दिल्ली:

एक तरफ रकुलप्रीत सिंह साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्म रामायणम् को लेकर चर्चा में हैं. खबर है कि इस फिल्म में रकुल शूर्पणखा के रोल में नजर आने वाली हैं. फैन्स को इस महाकाव्य में एक्ट्रेस की पहली झलक का इंतजार है वहीं इस बीच उनकी एक दूसरी फिल्म गलत वजह से चर्चा में है. इस फिल्म का नाम है 'पति पत्नी और वो 2'. फिल्म का टीजर एक उथल-पुथल भरी कहानी की झलक दिखाता है, जिसमें आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह के साथ रोमांस के एक उलझे हुए जाल में फंसे नजर आते हैं. यह टीजर दर्शकों के एक तबके को कुछ खास पसंद नहीं आया है. सोशल मीडिया पर इसे काफी क्रिटिसाइज किया जा रहा है. कई लोग मेकर्स पर बेवफाई और धोखे को बढ़ावा देने और पुराने जमाने के जेंडर स्टीरियोटाइप्स को बनाए रखने का आरोप लगा रहे हैं.

'पति पत्नी और वो 2' पर भड़का दर्शकों का गुस्सा

'पति पत्नी और वो 2' का टीजर 20 अप्रैल को रिलीज हुआ इसमें दिखाया गया कि कैसे आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी के साथ रोमांस करके अपनी शादीशुदा जिंदगी में उथल-पुथल मचा देते हैं. इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस पर बहस छिड़ गई, जिसमें कई लोगों ने मेकर्स पर चीटिंग को नॉर्मलाइज करने का आरोप लगाया.

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "बॉलीवुड को गंभीर और पेचीदा मुद्दों को 'कॉमेडी' में बदलना बंद कर देना चाहिए. चाहे वह धोखा देना हो, अल्फा-बीटा मेल डायनामिक्स हों, या टॉक्सिक रिश्ते हों, हर चीज को मजेदार या ग्लैमरस बनाकर पेश किया जाता है. हम इस तरह के घटिया कंटेंट पर निर्भर रहने के बजाय बेहतर कहानियां सुना सकते हैं."

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 के पाकिस्तानी अफसर के साथ IPL मैच देखती नजर आईं प्रीति जिंटा, लोग बोले- ये क्या देख लिया

एक यूजर ने लिखा, "अगर कहानी को पलटकर 'पत्नी की फितरत' पर बनाई जाए और पत्नियों के धोखा देने को नॉर्मल दिखाने की कोशिश की जाए, तो इस तरह की कॉमेडी पर तुरंत बैन लग जाएगा." एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "यह न सिर्फ बेवफाई को नॉर्मल बना रहा है, बल्कि नेगेटिव जेंडर स्टीरियोटाइप्स को भी बढ़ावा दे रहा है."

यह भी पढ़ें: 23 साल की हुईं अजय देवगन-काजोल की बिटिया, जानें कितनी है एजुकेशन और क्या करती हैं काम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com