विज्ञापन

30 एपिसोड, 2 सीजन, एमी में 25 नॉमिनेशंस, अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड की कहानी, मरीजों को बचाते और हालात से जूझते डॉक्टर

30 एपिसोड, 2 सीजन और अब एमी अवॉर्ड्स में 25 नॉमिनेशंस के साथ इस वेब सीरीज ने इतिहास रच दिया है. जानें भारत में कहां देख सकते हैं ये वेब सीरीज, और क्यों है खास.

30 एपिसोड, 2 सीजन, एमी में 25 नॉमिनेशंस, अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड की कहानी, मरीजों को बचाते और हालात से जूझते डॉक्टर
दो सीजन के 30 एपिसोड वाली सीरीज ने एमी अवॉर्ड्स में मचा डाली धूम
Social Media
नई दिल्ली:

टीवी जगत के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स के नामांकनों की घोषणा हो चुकी है. इस बार मेडिकल ड्रामा सीरीज ‘द पिट' ने सभी को पीछे छोड़ दिया है. एचबीओ मैक्स की इस हिट सीरीज को कुल 25 नामांकन मिले हैं, जो इस साल की सभी सीरीज में सबसे ज्यादा हैं. सीरीज ‘द पिट 2' ने ड्रामा सीरीज कैटेगरी में नामांकन हासिल किया है. लीड एक्टर नोआह वायल को उनके शानदार अभिनय के लिए लीड एक्टर इन ए ड्रामा सीरीज कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है. वे डॉक्टर माइकल 'रॉबी' रोबिनाविच की भूमिका निभा रहे हैं. इसके अलावा सीरीज को लेखन और निर्देशन के लिए भी नामांकन मिले हैं. कुल 13 एक्टिंग नामांकनों के साथ ‘द पिट' ने ‘सक्सेशन' के बनाए गए रिकॉर्ड को सिर्फ एक नामांकन से चूकते हुए करीब-करीब छू लिया है. यह उपलब्धि मेडिकल ड्रामा 'द पिट 2' के लिए भी बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

'द पिट' के दो सीजन, 30 एपिसोड्स, भारत में कहां देखें

'द पिट' के दो सीजन आ चुके हैं और इनमें कुल 30 एपिसोड हैं. इन एपिसोड्स में डॉक्टरों की अस्पातल में जद्दोजहद और पर्सनल लाइफ का स्ट्रगल, दोनों दिखाया गया है. सीरीज व्यस्त अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड की कहानी है, जहां डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ रोजाना चुनौतियों का सामना करते हैं. नोआह वायल के नेतृत्व में पूरी कास्ट ने दमदार परफॉर्मेंस दी है. टेलर डियरडेन, फियोना डौरिफ, कैथरीन ला नासा, सेपीदेह मोआफी, पैट्रिक बॉल, शॉन हाटोसी समेत कई कलाकारों को एक्टिंग कैटेगरी में नामांकन मिले हैं. एक्टिंग के लिए 13 नॉमिनेशन इस बात को दर्शाते हैं कि सीरीज की पूरी टीम ने कितनी मेहनत की है.

जियोहॉटस्टार पर द पिट के दोनों सीजन भारत में देखे जा सकते हैं. इन्हें हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं में भी देखा जा सकता है. इस तरह ये सीरीज भारत में भी खूब पॉपुलर है.

किसको मिले कितने नॉमिनेशन

एमी नॉमिनेशंस में ‘द पिट' के साथ ‘हैक्स' भी करीब-करीब है, जिसे 24 नॉमिनेशन मिले हैं. यह कॉमेडी सीरीज के लिए रिकॉर्ड है. इसके अलावा ‘विडोज बे' को 19, ‘प्लुरिबस' को 18, ‘बीफ' को 16 और ‘डीटीएफ सेंट लुइस' को 13 नॉमिनेशन प्राप्त हुए हैं. ब्रिटिश स्टार्स और अन्य शोज भी दौड़ में हैं, लेकिन ‘द पिट' की धमक सबसे ज्यादा है.

कब मिलेंगे एमी अवॉर्ड्स?

78वें एमी अवॉर्ड्स 14 सितंबर 2026 को लॉस एंजेलिस में आयोजित होंगे. मारिस्का हार्गिटे इस बार समारोह की मेजबानी करेंगी. नामांकनों की घोषणा के बाद से ‘द पिट' फेम नोआह वायल ने सोशल मीडिया पर खुशी साझा की और सीजन 3 का भी इशारा किया. एमी अवॉर्ड्स टीवी इंडस्ट्री के ऑस्कर माने जाते हैं. अब नजरें 14 सितंबर पर होंगी, जब यह तय होगा कि ‘द पिट' कितने ट्रॉफियां अपने नाम कर पाती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Emmy Awards 2026 Nominations, The Pitt, JioHotstar, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com