विज्ञापन

13 साल पहले आई ये फिल्म, सेट पर घायल हुए थे हीरो-हीरोइन, एक को चुभा कांच एक का जला हाथ, कमाए थे 100 करोड़

13 साल पहले आई ये फिल्म एक्टर और एक्ट्रेस की पहली 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनी हालांकि इसकी शूटिंग के दौरान दोनों ही हादसे का शिकार हुए थे.

13 साल पहले आई ये फिल्म, सेट पर घायल हुए थे हीरो-हीरोइन, एक को चुभा कांच एक का जला हाथ, कमाए थे 100 करोड़
आशिकी 2 के 13 साल पूरे
Social Media
नई दिल्ली:

फिल्ममेकर मोहित सूरी अपनी सुपरहिट फिल्म 'आशिकी 2' के 13 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं. इस खास मौके पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म की मेकिंग के दौरान की कुछ अनदेखी तस्वीरें (बीटीएस) शेयर कीं और एक इमोशनल नोट भी लिखा, जिसने फैंस को फिर से उस दौर में पहुंचा दिया. मोहित सूरी ने अपने पोस्ट में लिखा, "कुछ फिल्में सिर्फ बनती नहीं हैं... वे आपको बनाती हैं. सेट पर बिताया हर पल... हर खामोशी, हर आंसू, संगीत की हर धुन...ऐसा लगता था जैसे हम उसे सिर्फ बना नहीं रहे थे, बल्कि जी रहे थे. साल बीत गए, लेकिन उनकी गूंज आज भी बाकी है."

उन्होंने कहा, "शुक्रिया अदा करने के लिए बहुत से लोग हैं. इतने ज्यादा कि मैं शायद कभी उन सबका नाम भी न ले पाऊं. लेकिन वे सभी इस फिल्म के अंदर ही बसते हैं. आज मेरे दिल में बस एक ही एहसास है शुक्रगुजारी का... उस प्यार के लिए जो इस फिल्म को मिला है और जिस तरह यह आज भी लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाती जा रही है."

मोहित सूरी ने आगे कहा, "कुछ प्रेम कहानियां कभी खत्म नहीं होतीं. वे बस चलती रहती हैं. दिल के किसी कोने में, बार-बार दोहराई जाती हुई." इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने लीड रोल निभाया था. आदित्य ने राहुल जयकर का किरदार निभाया था, जो एक टैलेंटेड लेकिन परेशान सिंगर होता है और शराब की लत से जूझ रहा होता है. वहीं श्रद्धा कपूर ने आरोही का रोल किया, जो एक उभरती हुई सिंगर होती है. फिल्म में प्यार, त्याग, दर्द और रिश्तों की जटिलता को बहुत ही इमोशनल तरीके से दिखाया गया था, जो दर्शकों के दिलों को छू गया.

फिल्म का म्यूजिक भी इसकी सबसे बड़ी ताकत बना. खासकर अरिजीत सिंह का गाया 'तुम ही हो' आज भी लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा है. इस गाने और पूरे एल्बम ने उस समय म्यूजिक चार्ट्स पर राज किया था और अरिजीत सिंह को इंडस्ट्री के टॉप सिंगर्स में शामिल कर दिया.

श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर दोनों हुए थे घायल

IMDB पर दी गई जानकारी के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक बार श्रद्धा के पांव में एक कांच का टुकड़ा धस गया था और आदित्य रॉय कपूर की अपना हाथ जला बैठे थे. इतनी सब मुश्किलों के बाद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 109 करोड़ रुपये की कमाई की थी और ये श्रद्धा और आदित्य की पहली 100 करोड़ी फिल्म बनी थी.

'आशिकी 2' की सफलता ने बॉलीवुड में रोमांटिक म्यूजिकल जॉनर को फिर से जीवित कर दिया और आदित्य व श्रद्धा को बड़े सितारों शामिल कर दिया. यह फिल्म आज भी अपनी इमोशनल स्टोरी और यादगार गानों के लिए जानी जाती है. वहीं, मोहित सूरी ने हाल ही में 'सैयारा' जैसी फिल्म से भी सफलता हासिल की, जिसमें उन्होंने नए चेहरों अहान पांडे और अनीत पड्डा को इंडस्ट्री में लॉन्च किया.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com