ब‍िहार: BJP विधायक के ख‍िलाफ सोशल मीड‍िया पर ल‍िखना पड़ा महंगा, समर्थकों के साथ पहुंचे MLA; कर दी प‍िटाई

बीजेपी व‍िधायक रंजन कुमार ने कहा क‍ि मुझे गाली दी. व‍िधायक के समर्थकों ने युवक की प‍िटाई कर दी. उसने इसकी शिकायत पुलिस से की है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. (CCTV फुटेज का स्क्रीनशॉट)

सोशल मीडिया पर बीजेपी विधायक के खिलाफ लिखना एक युवक को भारी पड़ गया. मुजफ्फरपुर के नगर विधायक रंजन कुमार अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार सुबह युवक के घर पहुंच गये. उनके कुछ समर्थकों ने युवक की पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बीजेपी विधायक ने कहा कि युवक उन्हें गालियां दे रहा था, इसी संदर्भ में बातचीत करने पहुंचे थे.

सोशल मीडिया पर करते थे पोस्ट 

मिठनपुरा थाना क्षेत्र के बेला रोड निवासी मुकुंद कुमार और पताही निवासी ठाकुर दिव्य प्रकाश सोशल मीड‍िया पर पोस्ट करते रहते थे. बीते दिनों मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी कुछ टिप्पणी की गई थी, जिसको लेकर विधायक रंजन कुमार नाराज हो गए. मुकुंद कुमार के घर पहुंचे व‍िधायक की तीखी बहस हुई, जिसके बाद विधायक के समर्थकों ने युवक की पिटाई कर दी. युवक ने थाने को सूचना दी. पूरा मामला CCTV में कैद  हो गया. 

युवक मुकुंद कुमार ने बताया कि सुबह विधायक अपने दर्जनों समर्थकों के साथ आए और गाली गलौज की, फिर समर्थकों ने मारा भी. इसको लेकर स्थानीय थाना को आवेदन दिया है.

लगातार विधायक को कर रहे थे टारगेट  

बीजेपी विधायक रंजन कुमार ने मीडिया को बताया, "मुकुंद कुमार और दिव्य प्रकाश लगातार एक साल से निजी तौर पर हमें टारगेट कर रहा था, अगर हम कहीं जाते भी हैं, तो सोशल मीडिया पर टिप्पणी की जाती है. हर छोटी-छोटी चीजों पर मीम बनाकर बदनाम किया जाता है. हाल ही में मेरे विधानसभा को व‍िधवा कहा, और गाली भी दी."

Advertisement

विधायक ने मारपीट से किया इनकार  

उन्होंने कहा, "मैं बस उसके पास सिर्फ इतना पूछने गया था कि उसे मुझसे क्या परेशानी हैं, अगर काम और क्षेत्र की समस्या को लेकर टिपण्णी करें, तो कोई बात नहीं, लेकिन निजी तौर पर गलत शब्दों का इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है?" विधायक ने मारपीट की घटना से इनकार किया है. वहीं उन्होंने इसको लेकर मिठनपुरा थाने मे FIR कराया है, साथ ही साइबर थाना मे भी शिकायत की गई है. 

यह भी पढ़ें: UP में योगी मंत्रिमंडल का विस्तार आज, 6 नए चेहरों के साथ क्षेत्र और जाति को साधेगी BJP, पूरा गुणा-गणित

Advertisement
Featured Video Of The Day
आखिर क्यों उतरे निहंग? कर्णप्रयाग से बॉर्डर तक की कहानी
Topics mentioned in this article
Bihar
Muzaffarnagar
BJP MLA
Social Media
MLA Arrived With Supporters