ब‍िहार में पहलवानों का दंगल: नेपाल के थापा ने केरल के कटप्‍पा को जमीन पर पटका, 21 हजार रुपये इनाम जीता

दंगल में दूसरे प्रदेशों के अलावा व‍िदेशी पहलवान भी जुटे थे. कुश्‍ती प्रत‍ियोग‍िता में पहलवान का दांव-पेंच देखने के ल‍िए काफी संख्‍या में लोग जुटे थे. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बिहार के कैमूर में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ.

ब‍िहार के कैमूर में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. दुर्गवाती प्रखंड क्षेत्र के सखेलीपुर गांव में विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में यूपी-बिहार सहित विदेशी पहलवानों ने ह‍िस्‍सा लिया. दंगल का उद्घाटन रामगढ़ विधायक सतीश यादव पिंटू ने फीता काटकर क‍िया. आयोजकों ने विधायक सतीश यादव उर्फ पिंटू को स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं पगड़ी बांधकर सम्मानित किया. दंगल के दौरान कई रोमांचक मुकाबले हुए, इसमें नेपाल के पहलवान मेवा थापा ने केरल के पहलवान कटप्पा को पटखनी दी. थापा ने 21 हजार रुपये का ईनाम जीता. 

ईरानी पहलवान को पटका 

शमशेर पहलवान सखेलीपुर का भूरा पहलवान ईरान की 11000 इनाम की कुश्ती हुई, जिसमें शमशेर पहलवान ने कुश्ती जीत ली. रिजवान पहलवान जम्मू कश्मीर और हलचल पहलवान राजस्थान के बीच 11000 इनाम की कुश्ती हुई, जिसमें रिजवान पहलवान ने कुश्ती जीत ली. कई पहलवानों की कुश्ती बराबरी पर छूटी. 

लोगों ने कुश्ती का लिया आनंद 

पहली बार दुर्गावती प्रखंड में आयोजित दंगल में देश-विदेश के पहलवानों की कुश्ती का क्षेत्रीय लोगों ने भरपूर आनंद लिया. मुख्य अतिथि विधायक सतीश यादव उर्फ पिंटू ने पहलवानों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कुश्ती इस देश की प्राचीन परंपरा और पसंदीदा खेल है, जो मानव शरीर का विकास करता है. उन्होंने कहा कि इससे अनुशासन और सदभाव भी कायम होता है. 

विधायक ने आयोजकों का आभार जताया 

विधायक ने कहा कि अनुशासन ही देश को आगे बढ़ाने का सबसे बड़ा स्त्रोत है. खेल में प्रतिभागी अपनी प्रतिभा दिखाकर न सिर्फ अपना बल्कि परिवार और गांव का भी नाम रोशन करता है. विधायक ने आयोजक को धन्यवाद देते हुए कहा कि क्षेत्र में कुश्ती का आयोजन होना गरिमामयी परंपरा है. कुश्ती शुद्ध भारतीय खेल है. इस दौरान शमशेर पहलवान, मठल्लू पहलवान, जिला पार्षद दीपक यादव, मैनुद्दीन शाह, चंद्रशेखर यादव, राजकुमार यादव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: झारखंड: कैंडल मार्च में भड़के व‍िधायक, व‍ीड‍ियो बना रहे युवक का तोड़ा फोन

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: शांति वार्ता से नहीं निकला समाधान, अमेरिका-ईरान फिर भिड़ेंगे? | Donald Trump