क्या बिहार में फिर से शुरू हो जाएगी शराब, नीतीश की खबर सुन पूछ रही बिहार की महिलाएं?-NDTV Ground Report

NDTV Ground Report: नीतीश के जाने पर पटना की महिलाओं ने कहा कि सरकार तो बदलनी ही चाहिए. बहुत लोग चाह रहे हैं कि बिहार में थोड़ा बदलाव होना चाहिए. शराबबंदी हटने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि हां ये बात तो चल रही है आगे उन्होंने क्या कहा, देखिए ये रिपोर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
बिहार में नीतीश के जाने से शराबबंदी पर क्या असर.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बिहार में 2016 में नीतीश कुमार ने शराबबंदी लागू की थी, जिसमें शराब बनाने, बेचने और पीने पर पूर्ण प्रतिबंध था
  • महिलाएं शराबबंदी के कारण होने वाले दुव्यवहार से राहत महसूस करती थीं लेकिन अब शराब पूरी तरह बंद नहीं है
  • कई महिलाओं का मानना है कि शराबबंदी के बावजूद लोग शराब खरीद और सेवन कर रहे हैं, इससे कोई खास फायदा नहीं हुआ
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

1 अप्रैल 2016, ये वो दिन था, जब बिहार में नीतीश कुमार ने पूर्ण शराबबंदी लागू कर दी. मतलब ये कि बिहार में शराब बनने से लेकर बेचने और पीने तक पर प्रतिबंध लगा दिया गया. ये वो वादा था जो नीतीश ने 2015 के  विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान किया था. इस कदम से सबसे ज्यादा खुश अगर कोई था तो वो थीं महिलाएं. होती भी क्यों नहीं, वह शराब पीने के बाद होने वाले दुर्व्यवहार से बहुत त्रस्त थीं. लेकिन अब नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं. जाहिर है सीएम की कुर्सी पर कोई और बैठेगा. इस बीच क्या बिहार में शराब फिर शुरू हो जाएगी. महिलाओं को इससे क्या फर्क पड़ रहा है, NDTV की टीम ये जानने के लिए ग्राउंड पर पहुंची. सुबह-सुबह पटना के गांधी मैदान में वॉक कर रहे लोगों ने उनकी राय ली. महिलाओं और पुरुषों ने क्या कहा जानिए.  

ये भी पढ़ें- BJP का सीएम और JDU का डिप्टी CM , मंत्रियों की संख्या भी तय, बिहार में नई सरकार की तैयारी

बिहार में शराबबंदी पर महिलाओं की राय

एक महिला ने एनडीटीवी से कहा कि नीतीश कुमार बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. बिहार का विकास भी हो रहा है. अब उनके राज्यसभा जाने के बाद जो भी मुख्यमंत्री बनेगा और जो भी सरकार चलाएगा, वह अच्छे से चलाए, वे बस यही चाहती हैं. शराबबंदी के मुद्दे पर वह छोड़ी चंतित नजर आईं. हालांकि इस मुद्दे पर उनकी राय थोड़ी अलग थी. उन्होंने कहा कि शराब तो बंद है नहीं. बिक ही रही है. पीने वाले लोग लेकर आते ही हैं. 

शराब बंद होने से कोई फायदा नहीं

वहीं अन्य महिला ने कहा कि सरकार तो बदलनी ही चाहिए. बहुत लोग चाह रहे हैं कि बिहार में थोड़ा बदलाव होना चाहिए. ये कहा जा रहा है कि नीतीश के जाने के बाद शराबबंदी हट जाएगी? इस सवाल के जवाब में एक महिला ने कहा कि हां ये बात तो चल रही है. उन्होंने कहा कि जब शराब बंद थी तब भी लोग ले ही रहे थे. शराब बंद होने से कोई फायदा नहीं था. लोग ले रहे थे और पी भी रहे थे. नशे पर उन्होंने कहा कि गांधी मैदान के बाहर छोटे-छोटे बच्चे नशा सूघते दिखाई दे जाते हैं. लड़कियां भी नशा करती दिखाई देती हैं. ऐसी शराबबंदी का कोई मतलब नहीं है. 

महिलाओं ने कहा कि नशे की लत लोगों में और ज्यादा बढ़ी है. जब उनसे पूछा गया कि नीतीश के जाने को महिलाएं कैसे देखती है? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि क्या ही दखें, शराब पीने की लत को और बढ़ी है. सरकार को इसे लेकर सचेत होना चाहिए.

Advertisement

पैसों में बिकने के बजाय अपना भविष्य देखना चाहिए

10-10 हजार रुपये देने वाले सवाल के जवाब में महिलाओं ने कहा कि ये तो लोगों की बेवकूफी है कि वे पैसों पर बिक जा रहे हैं. वे अपना भविष्य नहीं देख रहे. कुछ सही है तो कुछ गलत भी है.आज 10 हजार दिए हैं. कल अगले चुनाव में कोई बड़ी पार्टी कुछ और देगी तो पैसों पर नहीं जाना चाहिए.

नीतीश के राज्यसभा जाने पर एक शख्स ने कहा कि जो होता है अच्छे के लिए होता है. इसकी संभावनाएं बहुत पहले से बन रही थीं. एक अन्य शख्स ने कहा कि ये तो पहले से ही सोच रहे थे कि छह महीने बाद सीएम बदलना ही है. 

Advertisement

नीतीश के बाद जो भी आए बिहार का विकास करे

एक शख्स ने कहा कि नीतीश कुमार का कार्यकाल बहुत अच्छा था. 20 सालों में उन्होंने बहुत अच्छा काम किया. एक न एक दिन तो उनको जाना ही था. अब कोई ऐसा नेतृत्व आए जो बिहार को आगे लेकर चले, जो बिहार के लिए अच्छा हो और यहां का विकास करे. उन्होंने कहा कि बिहार का नीतीश कुमार से बहुत गहरा संबंध है. नीतीश कुमार मतलब बिहार और बिहार मतलब नीतीश कुमार.
 

Featured Video Of The Day
Iran Vs America War: अमेरिका के करोड़ों बर्बाद करवा रहा ईरान, अपने ही जाल में कैसे फंसे ट्रंप?