हत्‍या करने आए शूटर को ग्रामीणों ने पकड़कर क‍िया अधमरा, कर द‍िया पुल‍िस के हवाले

भाई की हत्‍या का बदला लेने के ल‍िए भाड़े पर शूटर हायर क‍िया था. हत्‍या के ल‍िए 50 हजार रुपये की सुपारी दी थी.  

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ग्रामीणों ने शूटर को पुलिस के हवाले कर दिया.

वैशाली के हिलालपुर में बुधवार देर रात हत्‍या करने पहुंचे सुपारी क‍िलर को पकड़कर ग्रामीणों ने प‍िटाई कर दी. इसके बाद उसे पुल‍िस के हवाले कर द‍िया. सुपारी क‍िलर के पास देशी कट्टा और भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुआ. मामला औद्योगिक थाना क्षेत्र के हिलालपुर गांव का है. पुल‍िस आरोपी को ह‍िरासत में लेकर जांच शुरू कर दी.

सुभाष को मारने आया था शूटर  

शूटर भूषण कुमार ने सुभाष कुमार की हत्‍या के ल‍िए सुपारी ली थी. सुभाष की अंक‍ित से पुरानी दुश्‍मनी है. दोनों में दो साल से व‍िवाद चल रहा है, ज‍िसमें एक की हत्‍या हो चुकी है. अंकित ने भाई की हत्‍या का बदला लेने के ल‍िए सुभाष को मारने की सुपारी दी. 

हत्या करने से पहले शूटर को पकड़ा 

शूटर ने सुभाष की रेकी भी कर ली थी, लेकिन घटना को अंजाम देने से पहले ही लोगों ने शूटर को पकड़ लिया. सुपारी क‍िलर भूषण कुमार राजपाकर के चकियारी गांव का रहने वाला है. उसने बताया क‍ि सुभाष को मारने के लिए अंक‍ित ने 50 हजार रुपये दिए थे. 

पुलिस ने सुपारी किलर को हिरासत में लिया 

बहरहाल पुलिस ने सुपारी क‍िलर को हिरासत में ले लिया है, और पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज करवाया गया है. दारोगा कौशल किशोर ने बताया कि सूचना मिली थी हत्या करने आए अपराधी को ग्रामीण पकड़े हैं, इसके पास से हथियार और मादक पदार्थ मिला है. उसे 50 हजार रुपये की सुपारी म‍िली थी. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली से यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र तक प्रचंड गर्मी, क्या 50 डिग्री पार जाएगा पारा? 

Featured Video Of The Day
Mumbai Bulldozer Action: Bandra में जमकर चल रहा है बुलडोजर! पथरबाजों की भी खैर नहीं! | Bulldozer
Topics mentioned in this article