बिहार के वैशाली जिले में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की निर्मम हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार, मृतक शराब पीने का आदी थी और शराब पीने को लेकर कई विवाद भी चुका था, जिसकी कारण वह 6 बार जेल भी जा चुका था. अब भाई के साथ विवाद में उसकी जान चली गई. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
शराब पीने के चक्कर में कई बार गया जेल
पुलिस के मुताबिक, घटना वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में घटारो दक्षिणी पंचायत के वार्ड नंबर एक की है. मृतक की पहचान 30 वर्षीय आशुतोष कुमार के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका छोटा भाई अंकित कुमार है. पुलिस ने बताया कि मृतक आशुतोष कुमार नशे का आदी था और इस संबंध में वह छह बार जेल भी जा चुका था.
वह मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता था. शराब पीने के लिए घर में कई बार विवाद हो चूका था. अब कोई पारिवारिक विवाद के चलते से जान से हाथ धो बैठा. घटना की सूचना मिलते ही लालगंज थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार अपने पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद थे. सदर एसडीपीओ 02 गोपाल मंडल घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच में शुरू कर दी है.
विवाद के बाद छोटे भाई ने रेत दिया गला
सदर एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते छोटे भाई अंकित ने बड़ा भाई आशुतोष के साथ मारपीट किया था. जिससे आशुतोष गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर लाया गया है. पर हालत गंभीर होने पर उसे डॉक्टरों ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान मौत हो गई.
पुलिस का कहना है कि जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है.
यह भी पढ़ें-
मोकामा में सोनू-मोनू के घर जिन पुलिसकर्मियों की ली गई तलाशी, अब उन्हीं पर गिरी गाज














