इंस्टाग्राम पर दोस्ती, प्यार और ब्लैमेलिंग... लड़की के घर बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, कटिहार में जमकर हुआ बवाल

बिहार में एक लड़का जबरदस्ती बारात लेकर एक लड़की के घर चला गया और शादी का दबाव बनाने लगा. लड़का और लड़की दोनों इंस्टाग्राम पर मिले थे. पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • कटिहार में इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती शादी के दबाव और ब्लैकमेल के आरोपों में बदल गई थी
  • युवक ने शादी के लिए दबाव बनाने के दौरान निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी
  • आरोपी युवक शेरवानी पहनकर बारात लेकर लड़की से मिलने पहुंचा था, जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कटिहार:

शेरवानी में सजा दूल्हा साथ में बारात… सब कुछ किसी फिल्मी सीन जैसा.... लेकिन कहानी का क्लाइमैक्स रोमांस नहीं जेल की सलाखों तक जा पहुंचा। कटिहार में इंस्टाग्राम पर शुरू हुई एक दोस्ती कुछ ही दिनों में ब्लैकमेल के आरोप तक पहुंच गई। सोशल मीडिया पर समस्तीपुर के युवक और कटिहार के मनिहारी की युवती के बीच बातचीत बढ़ी, भरोसा बना और दोनों ने निजी फोटो-वीडियो भी साझा किए। इसी बीच युवक ने शादी का प्रस्ताव रखा लेकिन युवती ने साफ इनकार कर दिया। आरोप है कि 'ना' सुनते ही युवक ने निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी और शादी के लिए दबाव बनाने लगा। 

ड्रामा तब और बढ़ गया जब युवक लड़की से मिलने का बहाना कर शेरवानी पहन बारात के साथ कटिहार के दुर्गा मंदिर पहुंच गया। लेकिन युवती ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हा बने युवक को हिरासत में ले लिया। युवती की शिकायत पर ब्लैकमेलिंग, धमकी और जबरन शादी का दबाव डालने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू हो गई है। 

एएसपी अभिजीत सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि युवती की शिकायत पर आरोपी निकेश झा को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

लड़की ने बताई पूरी कहानी

पीड़ित लड़की ने इस पूरे मामले की कहानी बताई है. उसने बताया कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे. तभी आरोपी ने बहला-फुसला कर गलत फोटो-वीडियो बना लिए. जब घर में दोनों के बारे में पता चला तो दीदी ने शादी से मना कर दिया. लड़की ने जब लड़के से शादी न करने की बात कही तो वह वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा. उसने कुछ फोटो-वीडियो पोस्ट भी कर दिए और धमकी देने लगा कि शादी नहीं की तो फोटो गांव में चिपका देंगे.

Advertisement

लड़की ने बताया कि आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी थी. उने कहा था कि ादी नहीं की तो सबकुछ बर्बाद कर देंगे. भाई, पिता और पूरे परिवार को मारकर फिंकवा देंगे. लड़की ने बताया कि उसकी धमकियों से डरकर उसने अपने घर पर बात की और घर वालों को शादी के लिए मनाया. लेकिन आरोपी की हरकतें कम नहीं हुईं. वह तब भी मारने की धमकी देता रहा.

लड़की ने बताया कि इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती हुई थी. पहले वह भी उससे प्यार करती थी लेकिन फिर वह उस पर शादी का दबाव बनाने लगा. लड़की का कहना है कि वह उससे शादी नहीं करेगी. 

Advertisement

बारातियों का क्या है कहना?

आरोपी निकेश झा अपने साथ दर्जनों बारातियों को लेकर लड़की के घर पहुंच गया था. वहां हंगामा हुआ और पुलिस ने पहुंचकर निकेश को गिरफ्तार कर लिया. उसके साथ आए बारातियों का कहना है कि लड़के के पिता को ज्यादा कुछ पता नहीं है. हमें भी कुछ नहीं पता था लेकिन थाने में जो बातचीत हो रही है, उससे लग रहा है कि लड़के ने ही कुछ गलत किया है.

पुलिस ने क्या बताया?

कटिहार के एएसपी अभिजीत कुमार सिंह ने बताया कि समस्तीपुर के रहने वाले निकेश कुमार झा की दोस्ती एक महिला से इंस्टाग्राम पर हुई थी. दोस्ती के बाद लड़के ने लड़की की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें रख ली थीं और बार-बार शादी का दबाव बना रहा था और उसे ब्लैकमेल कर रहा था. उन्होंने बताया कि लड़के को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की कार्रवाई चल रही है.

Featured Video Of The Day
Vizhinjam Port: अदाणी ग्रुप के पोर्ट पर 'कतार' में दुनिया, समुद्री कारोबार का चैंपियन बनेगा विझिंजम?