अब हमारी पुलिस का डर बेंगलुरु तक... तेजस्वी पर निशाना साधते-साधते ये क्या बोल गए सम्राट चौधरी

बिहार पुलिस ने बीते दिनों बिहार के कुख्यात अपराधी मनोज सिंह और माणिक सिंह को बेंगलुरु पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया है. इन दोनों अपराधियों ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट किया था. इस पोस्ट में इन बदमाशों ने कहा था कि मैं माणिक सिंह, पटना का रहने वाला हूं. हमारे पिता मनोज सिंह हैं, हम लोग अपनी पूरी फैमिली के साथ बेंगलुरु में हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सम्राट चौधरी ने बिहार पुलिस को लेकर दिया बड़ा बयान
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बिहार विधानसभा के बजट सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच कानून व्यवस्था और विकास को लेकर तीखी बहस जारी है
  • गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने आरजेडी पर आरोप लगाते हुए पार्टी में लोकतंत्र के अभाव की बात कही है
  • सम्राट चौधरी ने बिहार पुलिस की कार्यप्रणाली की तारीफ करते हुए कानून व्यवस्था को बेहतर बताया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

बिहार विधानसभा में इन दिनों बजट सत्र चल रहा है. इस सत्र की शुरुआती से ही सरकार और विपक्ष के बीच नोकझोंक जारी है. विपक्ष जहां कानून व्यवस्था की दुहाई देकर बिहार सरकार की घेराबंदी करने में लगी है, वहीं दूसरी तरफ नीतीश सरकार अपने सुशासन से लोगों के विकास की बात कर रही है. बीते कुछ दिनों से सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी का दौरा जारी है. इन सब के बीच अब सूबे के गृहमंत्री सम्राट चौधरी का गुरुवार को बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने RJD पर हमला करने के साथ-साथ कानून व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है. सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता ने आरजेडी को हरा दिया लेकिन लालू जी को इतना पुत्र प्रेम था कि उन्होंने बेटे को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया है. जो लोग आरजेडी में गुलामी करने बैठे हैं वो कर रहे हैं. वहां कोई लोकतंत्र नहीं. जनता ने जवाब देकर उनको 25 सीटों पर ही समेट दिया है. 

सम्राट चौधरी ने बिहार की मौजूदा कानून-व्यस्था को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि जो लोग कहते हैं बिहार में कानून व्यवस्था सही नहीं चल रही है, उनको मैं सिर्फ इतना बता देना चाहता हूं कि अब बिहार पुलिस का खौफ ऐसा है कि बिहार को तो छोड़ दीजिए बेंगलुरु में बैठकर भी अपराधियों को ऑन एयर आकर खुदको बचाने की गुहार लगानी पड़ती है.

आपको बता दें कि बिहार पुलिस ने बीते दिनों बिहार के कुख्यात अपराधी मनोज सिंह और माणिक सिंह को बेंगलुरु पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया है. इन दोनों अपराधियों ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट किया था. इस पोस्ट में इन बदमाशों ने कहा था कि मैं माणिक सिंह, पटना का रहने वाला हूं. हमारे पिता मनोज सिंह हैं, हम लोग अपनी पूरी फैमिली के साथ बेंगलुरु में हैं. कोदिगेहल्ली में मानस अस्पताल के पीछे तीसरे नंबर की इमारत में हम रह रहे हैं.

इन लोगों ने आगे कहा कि हमे डर हैं कि बिहार पुलिस हमें पकड़कर फर्जी मुठभेड़ कर सकती है. हमारे पास से हथियार बरामद के नाम पर या भागने के नाम पर मुठभेड़ कर हम लोगों को मारा जाएगा. हम लोगों को या पैर में गोली मारी जाएगी या फिर सीधे जान से ही मार दिया जाएगा. हमारा फर्जी मुठभेड़ किया जाएगा. इस टीम में दिवाकर सर की टीम है, नीरज सर भी हैं. ये लोग हमारी बिल्डिंग को घेरे हुए हैं. हम दोनों पिता-पुत्र हैं. बेंगलुरु से हमलोग गिरफ्तार हो गए हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'लालू की अवैध हवेली में खोलेंगे स्कूल', डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के बयान से सियासत गर्म

यह भी पढ़ें: लालू यादव की वो हवेली कहां है जिसको उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बता दिया अवैध

Advertisement
Featured Video Of The Day
Delhi Palam Fire: दिल्ली के पालम की पांच मंजिला इमारत में लगी भयानक आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत
Topics mentioned in this article