बिहार में दिनदहाड़े 17 साल की छात्रा से गैंगरेप, लाइब्रेरी से लौटते वक्त तीन दरिंदो ने दिया घटना को अंजाम

पुलिस का कहना है तीनों आरोपी पहले से पीड़िता को नहीं जानते थे, हालांकि आशंका जताई जा रही है कि वे उसे लाडब्रेरी आने-जाने के दौरान देखते रहे हों.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
सारण में छात्रा से गैंग रेप
Bihar News:

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हाल ही में पुलिस-प्रशासन को सख्त निर्देश दिए थे कि जब तक बेटी अपने घर नहीं पहुंच जाती, तब तक पुलिस चैन से नहीं बैठेगी. इसका मतलब साफ था कि बिहार की बेटियों को पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी. लेकिन सारण जिले में सीएम के निर्देश को पलीता लगाया जा रहा है. जहां सीएम के सख्त निर्देश के बाद भी पुलिस प्रशासन बेटियों की सुरक्षा करने में असफल हो रही है, वहीं अपराधियों के मन से कानून का डर भी खत्म होता दिख रहा है. इसका उदाहरण है सारण जिले में 17 साल की छात्रा से गैंगरेप. जहां एकमा थाना क्षेत्र में लाइब्रेरी से लौटते समय छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है.

सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में लाइब्रेरी में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा के साथ तीन युवकों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. दिनदहाड़े हुई इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है. पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

चाकू की नोंक पर जबरन उठा ले गए

जानकारी के अनुसार पीड़िता दाउदपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है और हंसराजपुर स्थित ‘पाठशाला लाइब्रेरी' में पढ़ाई करने आती थी. बताया जा रहा है कि रविवार को सुबह करीब 11 बजे छात्रा अपने एक परिचित युवक के साथ मोटरसाइकिल से लौट रही थी. इसी दौरान गंजरपर पेट्रोल पंप के समीप बाइक सवार दो युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया. पीड़िता के अनुसार दोनों आरोपियों ने चाकू दिखाकर डराया और जबरन उसे तथा उसके साथी को भरोपुर कब्रगाह के पास झाड़ियों की ओर ले गए. आरोप है कि इसके बाद दोनों युवकों ने फोन कर अपने एक और साथी को मौके पर बुलाया.

पहले से छात्रा की कर रहे पीछा

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि तीनों आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया. इस दौरान एक आरोपी ने खुद को “रौनक सिंह” बताते हुए कहा कि वह काफी दिनों से छात्रा का पीछा कर रहा था. इस खुलासे से यह आशंका भी जताई जा रही है कि आरोपी पहले से छात्रा की रेकी कर रहे थे.

Advertisement

घटना के दौरान जब छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाना शुरू किया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए. घटना के बाद पीड़िता सदमे में है, वहीं इलाके में भी भारी आक्रोश देखा जा रहा है.

पुलिस जांच और फॉरेंसिक टीम की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही एकमा थाना पुलिस सक्रिय हुई और मामले में पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण छपरा सदर अस्पताल में कराया गया है. पुलिस का कहना है तीनों आरोपी पहले से पीड़िता को नहीं जानते थे, हालांकि आशंका जताई जा रही है कि वे उसे लाडब्रेरी आने-जाने के दौरान देखते रहे हों. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है.

Advertisement

दो अन्य की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही

एकमा पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण छपरा सदर अस्पताल में कराया है. साथ ही मजिट्रायत के समक्ष बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है

एकमा थानाध्यक्ष राम बालक यादव ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं. पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है और मामले में निष्पक्ष व त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है.

यह भी पढ़ेंः Bihar: मोतिहारी में परीक्षा देकर बाहर आया था छात्र, बदमाशों ने कॉलेज गेट पर चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट

Featured Video Of The Day
भरत केस से गरमाई की सियासत, भरत एनकाउंटर से विपक्ष को मौका?
Topics mentioned in this article
Saran Gang Rape Case
Student Rape In Saran
Saran News
Bihar Crime
Bihar News