- बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी का नाम सबसे अधिक चर्चा में है
- नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को प्रदेश के डिप्टी मुख्यमंत्री पद के लिए चुने जाने की संभावना
- अंतिम निर्णय एनडीए दल की बैठक के बाद होगा जिसमें बीजेपी और आरएसएस की भूमिका निर्णायक मानी जा रही
बिहार को आज शाम नया सीएम मिल जाएगा, इससे पहले एनडीटीवी को सूत्रों ने बड़ी जानकारी दी है. उनकी मानें तो सम्राट चौधरी ही बिहार के नए मुख्यमंत्री हो सकते हैं तो वहीं नीतीश के बेटे निशांत कुमार प्रदेश के नए डिप्टी सीएम हो सकते हैं. बता दें कि ये अभी सिर्फ दावा है,इसपर मुहर एनडीए दल की बैठक के बाद ही तय होगा.
सम्राट चौधरी के नाम पर लगेगी मुहर?
एनडीटीवी के हमारे सहयोगियों को सूत्रों के हवाले से ये जानकारी मिली है कि सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर लग सकती है. वहीं डिप्टी सीएम के लिए नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को चुना जा सकता है. हमारे सहयोगी प्रभाकर कुमार ने बताया कि अगर सम्राट चौधरी नए सीएम बनते हैं तो वो खुद कुशवाहा समाज से आते हैं और निशांत कुमार कुर्मी समाज से आते हैं. इससे जातीय समीकरण में दोनों फिट बैठते हैं. पटना में ज्यादातर लोग सम्राट के नाम पर सिर हिलाते दिख रहे हैं.
सम्राट पर पेच फंस भी सकता है
हमारे सहयोगी अखिलेश शर्मा ने बताया कि सीएम पद के लिए कई नाम तैर रहे हैं. सम्राट चौधरी की शुरुआत राजद से हुई फिर जदयू और फिर बीजेपी में आए. उनके पिता शकुनि चौधरी पीएम मोदी के मुखर विरोधी थे,इसके बाद भी बीजेपी ने सम्राट को बनाया है. बीजेपी ने हालांकि दूसरी पार्टी से आए नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. उन्होंने कहा कि संघ, जनसंघ के जमाने से बिहार में अपना सीएम वाली बात होती आई है तो ऐसे में आरएसएस और बीजेपी को तय करना है कि उनका सीएम सम्राट होंगे या कोई और.
यह भी पढ़ें- बिहार का नया मुख्यमंत्री कौन बनेगा? ऐलान आज, जानें कौन-कौन से चेहरे रेस में सबसे आगे
यह भी पढ़ें- कर्ज का बोझ, वेतन का इंतजार... बिहार को नया CM तो मिल जाएगा, पर मुंह बाए सामने खड़ी हैं ये चुनौतियां
यह भी पढ़ें- 'जहां तक मुझसे हो सका मैंने किया, नई सरकार...', CM के रूप में अपने अंतिम संबोधन में भावुक हुए नीतीश कुमार














