सम्राट सरकार की परीक्षा कल, डिप्टी CM बोले- आसानी से हासिल करेंगे विश्वास मत; कैबिनेट विस्तार पर भी खोले पत्ते

Samrat Chaudhary Govt Floor Test: बिहार की नई नवेली सम्राट चौधरी सरकार की पहली परीक्षा शुक्रवार को होने जा रही है. सम्राट चौधरी सरकार का फ्लोर टेस्ट होना है, सरकार के पर्याप्त संख्या बल है. ऐसे में उम्मीद है कि सरकार इस परीक्षा में आसानी से पास होगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बिहार सीएम सम्राट चौधरी और डिप्टी सीएम विजय चौधरी.
पटना:

Samrat Chaudhary Govt Floor Test: बिहार में सम्राट चौधरी सरकार के लिए शुक्रवार परीक्षा का दिन होगा. दरअसल बिहार की नई-नवेली सम्राट चौधरी सरकार का फ्लोर टेस्ट शुक्रवार को होना है. इसके बारे में डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने गुरुवार को प्रेस कॉफ्रेंस कर कई जानकारियां दी. डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने कहा, "आप सबको एक चीज मालूम है, कल 24 को विधानसभा में सरकार विश्वास मत हासिल करेगी.  कल इसी के लिए सत्र बुलाया गया है. हम बड़े मजबूती से मत हासिल करेंगे, साधारण बहुमत नहीं, मजबूत बहुमत है." 

डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि यह सरकार नीतीश कुमार के आशीर्वाद से चल रही है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कई बार कहा है कि हमलोग के नेता नीतीश कुमार का पूर्ण समर्थन प्राप्त रहेगा. 

नीतीश के बनाए रास्ते पर ही चल रही नई सरकार

डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी नीतीश कुमार के सोच को ही आगे बढ़ा रहे हैं. उन्होंने कहा, "आप सब जानते हैं जो रास्ता नीतीश कुमार ने बिहार के लिए बनाया है, नई सरकार भी उसी रास्ते पर चल रही है." उन्होंने कहा- 20 सालों से लोगों का अटूट समर्थन NDA सरकार को मिल रहा है. लेकिन इस बीच हमारे तत्कालीन मुख्यमंत्री ने राज्यसभा जाने का फैसला लिया.

नीतीश जी ने जो वादे जनता से किए, वो हम पूरा करेंगेः विजय चौधरी

डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि सरकार नई जरूर है, रास्ता पुराना ही है. हम बिहार की जनता को भरोसा दिलाना चाहते है, जनता से नीतीश कुमार को समर्थन दिया था,  जो वादे जनता से किए हैं, वो हम पूरा करेंगे. बिहार की जनता को घबराने की जरूरत नहीं है.

12 हजार करोड़ के कर्ज पर भी बोले डिप्टी सीएम

तेजस्वी यादव कह रहे कि सरकार 12 हजार करोड़ का कर्ज ले रही है... इस पर विजय चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता विकास देखती है, ना कि खजाना देखती है. अभी वो स्थिति नहीं आई है, जैसे उनकी सरकार चलती थी. उस समय वित विभाग लाल घेरे में रहती थी.

Advertisement

कैबिनेट विस्तार पर डिप्टी सीएम बोले- जल्द हो जाएगा

डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने कैबिनेट विस्तार पर भी पत्ते खोले. मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने कहा, 
यह जल्द ही हो जाएगा, घबराने की जरूरत नहीं है. डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने कहा- 2020 में जब हमारी सीटें कम आई थी,  तब भी बीजेपी ने हमें मुख्यमंत्री माना था, यानि नीतीश कुमार के साथ खड़ी थी. तब बीजेपी 74 थी, हम 43 थे.

शराबबंदी खत्म करना अनंत सिंह का अपना विचारः विजय चौधरी

विजय चौधरी ने कहा- अब नीतीश कुमार ने इस बार कहा इतने दिन तक इन्होंने मदद किया था, तो हम उनकी मदद क्यों नहीं कर सकते? इसलिए इस बार बीजेपी से मुख्यमंत्री बना. आपके पार्टी के विधायक अनंत सिंह कह रहे कि शराबबंदी खत्म करना चाहिए... इस पर डिप्टी सीएम ने कहा वो उनका अपना विचार है, वो पार्टी थोड़ी न है.

यह भी पढ़ें - दिल्ली से लिस्ट लेकर पटना पहुंचे CM सम्राट चौधरी! कई पुराने नेताओं की छुट्टी तय, नई कैबिनेट में नए चेहरों पर फोकस

Advertisement
Featured Video Of The Day
मुर्शिदाबाद में हुमायूं कबीर की कार पर हमला, सड़क पर TMC और AUJP वर्कर ने फोड़ दिए एक-दूसरे के सिर