Bihar: समस्तीपुर में दुल्हन के घर अचानक रुकी शहनाई, दूल्हे को छोड़ लौटी बारात; जानें क्या है वजह

Bihar News: समस्तीपुर के सरायरंजन में एक दुल्हे की शादी की रस्मों को बीच में ही रोकना पड़ा. साथ ही सभी बाराती दुल्हे को छोड़ बारात वापस लौट गई. पढ़िए अविनाश कुमार की ये रिपोर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर

Samastipur news: बिहार के समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र से एक दिल झकझोड़ने वाली घटना सामने आई है, जहां एक भीषण हादसे ने शादी वाले घर के जश्न को पल भर में खामोश कर दिया. मंगल गीतों और शहनाइयों की गूंज के बीच अचानक हुए इस हादसे से कोहराम मच गया. हालात इतने गंभीर थे कि शादी की रस्में बीच में ही थम गईं और बारातियों को दूल्हे को वहीं छोड़कर वापस लौटना पड़ा. कल तक जहां हंसी-ठिठोली का माहौल था, वहां अब सिर्फ सन्नाटा और मायूसी पसरी है. इस अनहोनी ने दोनों परिवारों के चेहरे पर छाई खुशियों को गहरे गम में बदल दिया है. 

 चचेरे भाइयों की मौत से भाई की लौटी बारात

दरअसल , जिले के गंगसारा मोड़ के पास शुक्रवार की देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में भाई की शादी में बारात जा रहे दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. इस हादसे की खबर मिलते ही शादी समारोह का माहौल मातम में बदल गया और दूल्हे को वहीं छोड़ बाराती वापस लौट आए.

तीनों बुलेट पर सवार होकर जा रहे थे बारात 

बताया गया है कि तीनों युवक एक ही बुलेट बाइक पर सवार होकर जंदाहा बारात जा रहे थे. इसी दौरान गंगसारा मोड़ के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टोक्कर मार दी. घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया. वही टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही 3 में से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी है जिसका इलाज डॉक्टरों की देख रेख में किया जा रहा है.

दोनों मृत्तक युवक
Photo Credit: NDTV

मृत्तकों की पहचान

मृतकों की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बुलाकीपुर गांव निवासी और रामप्रसाद महतो के रूप में हुई है. वहीं घायल युवक की पहचान रामवृक्ष महतो के रूप में की गई है, जिसका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. 

Advertisement

गाड़ी से जाने से पहले किया था मना

मृतक संदीप के भाई प्रदीप कुमार ने बताया कि उनके चचेरे भाई गोपाल की शादी जंदाहा में थी. बारात के लिए 10-12 चारपहिया वाहन पहले ही रवाना हो चुके थे. उन्होंने संदीप को भी गाड़ी से चलने को कहा था, लेकिन वह नहीं माना और बाद में अपने चचेरे भाइयों के साथ बुलेट से निकल गया. जब बारात जंदाहा पहुंची, तभी रास्ते में हादसे की सूचना मिली. इसके बाद बारात में शामिल सभी लोग दूल्हे को छोड़कर तुरंत वापस घटनास्थल के लिए रवाना हो गए.

वरमाला की पूरी हो चुकी थी रस्म

 परिजनों ने बताया कि हादसे से पहले वरमाला की रस्म पूरी हो चुकी थी, लेकिन मौत की खबर के बाद शादी की बाकी रस्में रोक दी गईं. घायलों और मृतकों को रात करीब तीन बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने संदीप और विपिन को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल विजेंद्र को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

 घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जाता है कि दोनों मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे. इस संबंध में सदर एसडीपीओ-1 संजय पांडेय ने बताया कि ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत हुई है, जबकि एक घायल है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ ट्रैफिक थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया की मदद से किया हनीट्रैप फिर व्यवसायी को नशीला ड्रिंक पिलाकर किया बेहोश, वीडियो बनाकर वसूले 4 लाख और गहने

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran US War Updates: युद्ध के बाद क्या है ईरान का हाल? | Iran Israel War | Mojtaba Khamenei | Trump
Topics mentioned in this article