DSP आवास के पास नहर में ग‍िरी सफारी, चार की मौत; व‍िधायक से म‍िलकर जा रहे थे 

Road Accident: अचानक मोड़ की वजह से सफारी बेकाबू होकर नहर में ग‍िर गई. ड्राइवर क‍िसी तरह से बाहर न‍िकलकर शोर मचाया तो लोग पहुंचे. (विश्वनाथ प्रताप यादव की रिपोर्ट)

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सफारी को नहर से बाहर निकाला गया. (photo- NDTV)

ब‍िहार के अरवल में रविवार रात करीब 12 बजे सफारी बेकाबू होकर सोन नहर में ग‍िर गई, ज‍िसमें 4 लोगों की मौत हो गई. एक व्‍यक्‍त‍ि को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. सभी लोग पटना से अरवल आए थे, और स्थानीय विधायक से मुलाकात के बाद वापस लौट रहे थे. सूचना पर पहुंची पुल‍िस शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के ल‍िए भेज द‍िया. 

सफारी में 5 लोग थे 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के अमहारा गांव से 5 लोग सफारी गाड़ी पर सवार होकर अरवल पहुंचे थे. मुलाकात के बाद सभी वापस अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान मोड़ पर ड्राइवर वाहन से नियंत्रण खो बैठा, और सफारी सीधे सोन नहर में जा गिरी. ड्राइवर सफारी का सीसा तोड़कर किसी तरह बाहर निकला. शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचकर राहत बचाव कार्य में जुट गए. 

चार लोगों की मौत  

हादसे में रिशांक कुमार (अमहारा), अमन कुमार (कंकड़बाग), मनोज कुमार (बघाकोल) समेत एक अन्य अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई. रोहित कुमार (अमहारा) को स्थानीय लोगों और बचाव दल की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. 

सूचना पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोग. (Photo- NDTV)

गोताखोरों ने निकाली लाश 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, गोताखोरों की टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. रात होने के कारण नहर से वाहन निकालने और रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन भी घटनास्थल और सदर अस्पताल पहुंच गए. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. सभी मृतक पटना जिले के निवासी बताए जा रहे हैं.घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: बिहार 27 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, IMD ने बताया कब तक होगी मानसून की दस्तक

Featured Video Of The Day
खान सर पर एक और मुसीबत! सील होगा कोचिंग सेंटर? | Khan Sir News
Topics mentioned in this article