Bihar: पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन के 'महिला डिब्बे' में मिला शव, रेलिंग के सहारे बेल्ट के फंदे से हुआ था लटका हुआ था

बिहार के दानापुर रेलवे स्टेशन पर पुणे-दानापुर स्पेशल फेयर ट्रेन के महिला डिब्बे में एक अज्ञात युवक का शव गले में बेल्ट के फंदे से लटका मिला.जिसके बाद रेलवे परिसर में सनसनी फैल गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Bihar Crime News
NDTV

Bihar News: बिहार के दानापुर रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति की महिला डिब्बे में लाश मिलने का मामला सामने आया है. घटना शनिवार की है जहां पुणे और दानापुर के बीच चलने वाली ‘दानापुर स्पेशल फेयर ट्रेन' अंदर शव  रहस्यमय परिस्थितियों में मिला ,  व्यक्ति  के गले में बेल्ट बंधी हुई थी.  शव  मिलने की तत्मिकाल सूचना  जीआरपी टीम को दी गई. जिसके बाद तुरंत खिड़की तोड़कर शव को निकाला गया. 

महिला कोच में मिला व्यक्ति शव

मामले की जानकारी देते हुए दानापुर राजकीय पुलिस बल (जीआरपी) प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि दानापुर स्पेशल फेयर ट्रेन पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे स्टेशन पहुंची और यात्रियों के उतरने के बाद रोजाना जांच के दौरान कर्मचारियों ने पाया कि  ट्रेन में महिला डिब्बा अंदर से बंद था. जिसके बाद कर्मचारियों ने आपातकालीन निकास खिड़की तोड़कर कोच में प्रवेश किया . वहां का दृश्य देख उनके होश उड़ गए. दरअसल उन्हें साइड रेलिंग से एक व्यक्ति का शव लटका हुआ मिला, जिसके गले में बेल्ट बंधी हुई थी.

 सीसीटीवी फुटेज से जांच में जुटी पुलिस 

उन्होंने आगे की जानकारी देते हुए बताया कि  शव को कब्जे में लेकर उसे मोर्चरी में रखवाया. साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी, जिसमें शुरआत में मृतक की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है और  मृतक के पास से कोई पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ है. इसी कारण उसकी पहचान पता लगाने में टीमें लगी हुई है. अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना करने वाली फॉरेंसिक टीम का अनुमान है कि शव मिलने से लगभग छह से सात घंटे पहले मौत हुई थी.  उसकी पहचान स्थापित करने व उसके परिवार वालों से संपर्क करने के प्रयास जारी हैं. इसके अलावा पुलिस जांच के तहत उन स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जहां ट्रेन दानापुर पहुंचने से पहले रुकी थी.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: इंजीनियर मंगेतर कर रहा था दहेज की मांग और फोन पर अश्लील बात, परेशान युवती ने तेजाब पीकर दे दी जान

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
जब घर से विदा हुआ हिरणी का बच्चा तो फूट-फूटकर रो पड़ा पूरा परिवार
Topics mentioned in this article