खान सर कोचिंग मारपीट मामले में ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर पर लगे आरोप, बिहार पुलिस रिजल्ट बना विवाद की जड़

पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर तोड़फोड़ और वहां के गार्ड से मारपीट की घटना का विवाद बिहार पुलिस के रिजल्ट को लेकर हुआ ये सामने आ रहा है. जिसमें वहां की दूसरी कोचिंग पर भी आरोप लगे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Patna Khan Sir Coaching Controversy

Bihar News: पटना में मंगलवार देर रात मशहूर शिक्षक खान सर के कोचिंग सेंटर पर कुछ असामाजिक तत्वों ने धावा बोल दिया. इस दौरान न केवल कोचिंग में तोड़फोड़ की गई बल्कि वहां तैनात गार्ड को बुरी तरह पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. वहीं इस विवाद की जड़ में हाल ही में आए बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के परिणाम को माना जा रहा है. परीक्षा में 19838 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था. खान सर ने दावा किया कि उनके संस्थान से 12 हजार से अधिक छात्रों ने सफलता हासिल की है. वहीं, उसी कैंपस में स्थित ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद ने भी 10 हजार से अधिक छात्रों के चयन का दावा किया.

दोनों संस्थानों के बीच पहले से ही कड़वाहट थी, लेकिन आग में घी का काम तब किया जब खान सर के सम्मान समारोह का पोस्टर ज्ञान बिंदु कोचिंग के बोर्ड पर लगा दिया गया. इसे लेकर दोनों संस्थानों के समर्थकों और संचालकों के बीच तनाव चरम पर था. खान सर ने आरोप लगाया है कि उन्हें कोचिंग उड़ाने की धमकी भी दी गई है.

कोचिंग माफिया का हाथ होने की आशंका

खान सर का मानना है कि इस घटना के पीछे कुछ अन्य कोचिंग संचालकों की सोची-समझी साजिश है. उनका कहना है कि वे कम फीस में गरीब छात्रों को शिक्षा दे रहे हैं, जो कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा है.

उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. हालांकि, ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर का इस मामले में क्या पक्ष है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. फिलहाल, पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है ताकि असामाजिक तत्वों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जा सके. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- 

खान सर के कोचिंग सेंटर पर ताबड़तोड़ फायरिंग! बोले शिक्षक- 'कुछ लोगों को गरीबों के पढ़ने से दिक्कत'

पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट, कोचिंग के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को हाथ जोड़कर खान सर ने कराया शांत

Featured Video Of The Day
मारवाड़ में 65 साल बाद रक्त से हुआ बेटी का तिलक
Topics mentioned in this article
Patna Khan Sir Coaching Controversy
Patna Khan Sir
Patna Gyan Bindu Coaching
Bihar Police Result Dispute