- नीतीश कुमार ने 20 नवंबर को 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और 26 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की
- नई सरकार में भाजपा का दबदबा स्पष्ट है, जिसमें 26 मंत्रियों में से 14 भाजपा और आठ जदयू के हैं
- सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को दोबारा उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना है
Nitish Kumar New Ministers List: बिहार में नीतीश कुमार ने 20 नवंबर को 11.32 बजे ऐतिहासिक गांधी मैदान से 10वीं बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. नीतीश के साथ 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली. इसमें सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को दोबारा डिप्टी सीएम बनाए जाने की संभावना है. नीतीश की नई सरकार में बीजेपी का दबदबा साफ नजर आ रहा है. 26 मंत्रियों में 14 बीजेपी, आठ जेडीयू, चिराग पासवान के दो मंत्री और एक मुस्लिम चेहरा जमा खान भी शामिल किया गया है. जीतन राम मांझी की हम से संतोष मांझी ने भी शपथ ली.
बीजेपी और जेडीयू ने विधानसभा चुनाव में बराबर-बराबर 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा था. बीजेपी ने 89 और जदयू ने 85 सीटें जीती थीं. बड़ी पार्टी होने के बावजूद नीतीश कुमार का बीजेपी ने फिर मुख्यमंत्री पद के लिए सपोर्ट किया.
ये भी पढ़ें - VIDEO: पीएम मोदी ने फिर लहराया गमछा, गांधी मैदान में नीतीश के शपथ ग्रहण में दिखा देसी अंदाज
Nitish PM Modi
लोजपा रामविलास पासवान की ओर से संजय कुमार सिंह और संजय सिंह को मंत्री बनाया गया है. संजय सिंह ने राजद के पूर्व नेता और तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप यादव को महुआ सीट से हराया है. बीजेपी ने दानापुर सीट से जीते रामकृपाल यादव और जमुई से विधायक श्रेयसी सिंह को भी मंत्री बनाया है.
ये भी पढ़ें: कौन होंगे बिहार की नई सरकार के इकलौते मुस्लिम मंत्री? नीतीश कुमार के करीबी, BJP की सेफ सीट JDU को दिलाई थी जीत
BJP से कौन कौन बने मंत्री
- सम्राट चौधरी - मुंगेर - कुशवाहा
- विजय सिन्हा - लखीसराय - भूमिहार
- दिलीप जायसवाल - वैश्य - किशनगंज
- मंगल पांडे - ब्राह्मण - सिवान
- नितिन नवीन - कायस्थ - पटना
- सुरेंद्र मेहता - कुशवाहा - बेगूसराय
- संजय टाइगर - राजपूत - आरा
- लखेंद्र पासवान- पासवान - वैशाली
- श्रेयसी सिंह - राजपूत - जमुई
- अरुण शंकर प्रसाद- सुढी- मधुबनी-
- राम कृपाल यादव - यादव - पटना
- रमा निषाद - मल्लाह- मुजफ्फरपुर
- नारायण शाह - बनिया- चंपारन
- प्रमोद कुमार चंद्रवंशी - अति पिछड़ा - औरंगाबाद
जदयू कोटे से मंत्री
- नीतीश कुमार - कुर्मी - नालंदा
- अशोक चौधरी- दलित - पटना
- लेसी सिंह- राजपूत - पूर्णिया
- सुनील कुमार- दलित - गोपालगंज
- विजेंद्र यादव- यादव- सुपौल
- श्रवण कुमार- कुर्मी - नालंदा
- विजय चौधरी- भूमिहार- समस्तीपुर
- मदन साहनी- मल्लाह - दरभंगा
- जमा ख़ान- मुस्लिम- कैमूर
Nitish PM Modi
एलजेपी कोटे से दो मंत्री
संजय पासवान - पासवान- बेगूसराय
संजय सिंह - राजपूत - वैशाली
हम से एक मंत्री
संतोष कुमार सुमन - दलित - गया
आरएलएम
दीपक प्रकाश - कुशवाहा - नॉन इलेक्टेड
राजपूत - 4
भूमिहार -2
ब्राह्मण -1
कायस्थ-1
कुशवाहा- 3
कुर्मी- 2
वैश्य- 2
यादव -2
मुस्लिम- 1
मल्लाह- 2
दलित- 5
ईबीसी - 1













