कमजोरी या मैडम का डर! नालंदा के 4 स्कूलों की 4 छात्राएं अचानक बेहोश क्यों हो गई?

नालंदा जिले में परीक्षा के दौरान चार अलग-अलग स्कूलों की 4 छात्राएं शनिवार को अचानक बेहोश हो गईं. चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चारों की हालत स्थिर बताई जा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • नालंदा में इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान चार छात्राएं अलग-अलग स्कूलों से बेहोश हुईं
  • सबसे पहले सोहसराय के दो स्कूलों की छात्राएं बिना खाना खाए परीक्षा देने के कारण कमजोरी से बेहोश हुईं
  • सोहसराय की रश्मि कुमारी और ज्योति कुमार को मॉडल अस्पताल में भर्ती कर इलाज चल रहा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नालंदा:

बिहार के नालंदा जिले में इंटरमीडिएट की परीक्षा के दौरान एक के बाद एक 4 छात्राओं के बेहोश होने का मामला सामने आया है. चारों छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चारों छात्राओं के बेहोश होने के ये मामले 4 अलग-अलग स्कूल से आए हैं. छात्राओं को मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. 

सबसे पहले सोहसराय थाना क्षेत्र के दो स्कूलों में छात्राओं के बेहोश होने का मामला सामने आया है. एक छात्रा राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में परीक्षा दे रही थी तो दूसरी रोस्ट इंटरनेशनल स्कूल में थी. एक छात्रा का नाम रश्मि कुमारी है, जो रहुई थाना क्षेत्र के देखपुरा गांव की है. वहीं, दूसरी छात्रा ज्योति कुमार दीप नगर थाना क्षेत्र के डुमरावां गांव की है.

घटना की सूचना मिलते ही दोनों छात्राओं को तुरंत बिहार शरीफ के मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों छात्राएं घर से बिना खाना खाए परीक्षा देने आई थीं, जिस कारण कमजोरी के चलते बेहोश हो गईं. फिलहाल दोनों छात्राओं की हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है.

इन दो स्कूलों में भी छात्राएं बेहोश

एसएस बालिका विद्यालय से भी एक छात्रा अंजलि कुमारी अचानक बेहोश हो गई, जिसे तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, बिहार शरीफ के नेशनल हाई स्कूल में भी ऋचा कुमारी भी बेहोश होकर गई है. ऋचा को भी तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया.

Advertisement

ऋचा की बहन पूजा भी यहीं परीक्षा दे रही थी. पूजा ने बताया कि स्कूल में चीटिंग हो रही थी तो मैडम सब लोगों को डांट रही थी. ऋचा को लगा कि हमारी कॉपी भी छीन लेगी. मैडम जब उसे डांटने लगी तो उसने कहा कि मैडम मैं चीटिंग नहीं कर रही, मेरे पास चिट नहीं है. उसके बाद वह बेहोश हो गई.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War Breaking News: ईरान का बड़ा दावा- मार गिराया इजरायल का F-16 लड़ाकू विमान