'जमीन बेचकर दिए 3 लाख, 4 घंटे से मरीज का कोई पता नहीं', मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल अग्निकांड के पीड़ितों का दर्द

प्रसाद हॉस्पिटल उत्तर बिहार का एक प्रतिष्ठित निजी अस्पताल माना जाता है, जहां बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं. इस दर्दनाक हादसे ने निजी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा, आपातकालीन प्रबंधन और सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में लगी आग के बाद बदहवास मरीज के परिजन.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • प्रसाद अस्पताल मुजफ्फरपुर का निजी अस्पताल है, इस हॉस्पटिल की पांचवीं मंजिल पर ICU है. जहां आग लगी.
  • शुरुआती जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट से आग लगी है, इस घटना में 4 मरीजों की मौत हो गई.
  • आग की घटना के बाद कई मरीजों का कुछ पता नहीं चल रहा है. इससे उनके परिजन परेशान हैं.
मुजफ्फरपुर:

Muzaffarpur Hospital Fire: 'जमीन बेचकर इलाज के लिए हॉस्पिटल को 3 लाख रुपए दिए थे. लेकिन अब मरीज का कुछ पता नहीं चल रहा है. 4 घंटे से मरीज को खोज-खोज कर परेशान है. कोई कुछ बता नहीं रहा है.' यह कहना है कि मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में लगी आग के बाद वहां भर्ती एक मरीज के परिजनों का. गुरुवार सुबह बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के फेमस प्राइवेट हॉस्पिटल प्रसाद हॉस्पिटल की ICU में लगी आग से 4 मरीजों की मौत हो गई. इस घटना के बाद वहां भर्ती मरीजों को अलग-अलग हॉस्पिटलों में भर्ती करवाया गया है. लेकिन मरीज के परिजनों को इसकी प्रॉपर जानकारी नहीं दी गई है. इस कारण वहां अफरा-तफरी की स्थिति है.  

मरीज बैजनंदन राय के परिजनों का दर्द

प्रसाद हॉस्पिटल में लगी आग के बाद वहां मौजूद मरीजों के परिजन रोते-बिलखते दिखे. एक मरीज के परिजन ने कहा कि जमीन बेचकर इलाज के लिए 3 लाख रुपए दिए थे. लेकिन अब उनका कोई पता नहीं चल रहा है. परिजनों ने मरीज का नाम बैजनंदन राय बताया. बैजनंदन के घर की रोती-बिलखती महिलाओं ने बताया कि चार घंटे से मरीज को खोज रहे हैं. लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा है. बैजनंदन राय मनियारी थाना क्षेत्र के पकाही के रहने वाले हैं, उनका प्रसाद हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था. उन्हें 4 दिन पहले हॉस्पटिल में एडमिट करवाया गया था.

दम घुटने से मरीजों की हुई मौत

मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित इस अस्पताल में आग लगने के बाद मरीजों और उनके परिजनों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई. हादसे में कई मरीजों के दम घुटने की आशंका जताई जा रही है. मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार ने 4 लोगों की मौत की पुष्टि की है.

Advertisement

ICU में शॉर्ट सर्किट से आग लगने का शक

शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत अस्पताल के आईसीयू वार्ड में शॉर्ट सर्किट के कारण हुई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे आईसीयू में धुआं भर गया. धुएं के कारण वहां भर्ती गंभीर मरीजों की स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई. अस्पताल में मौजूद मरीज और उनके परिजन जान बचाकर बाहर निकलने लगे, जबकि आईसीयू में भर्ती मरीजों को निकालने के लिए तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया.

यह भी पढ़ें - मालवीय नगर के बाद अब बिहार में मुजफ्फरपुर के प्राइवेट अस्पताल में भीषण आग, 4 की मौत, कई घायल

Featured Video Of The Day
खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमला! गुस्साए लोगों का विरोध प्रदर्शन