प्रसाद अस्पताल मुजफ्फरपुर का निजी अस्पताल है, इस हॉस्पटिल की पांचवीं मंजिल पर ICU है. जहां आग लगी. शुरुआती जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट से आग लगी है, इस घटना में 4 मरीजों की मौत हो गई. आग की घटना के बाद कई मरीजों का कुछ पता नहीं चल रहा है. इससे उनके परिजन परेशान हैं.