मुजफ्फरपुर में सरपंच की पिटाई पर भारी बवाल, ग्रामीणों ने दारोगा को बनाया बंधक, कई थानों की फोर्स तैनात

सरपंच की पिटाई से आक्रोशित ग्रामीणों ने पियर थानेदार रजनीकांत को बंधक बना लिया और रोड जाम कर दिया. जिसके बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद जाम को खाली कराया गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मुजफ्फरपुर के पियर थाना क्षेत्र के बड़गांव में पुलिस ने एक सरपंच की पिटाई की, जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए
  • गुस्साए ग्रामीणों ने थानेदार रजनीकांत को कई घंटों तक बंधक बनाकर सड़क जाम कर दिया, जिससे इलाके में तनाव बढ़ा
  • पुलिस ने बताया कि वाहन जांच के दौरान सरपंच ने विरोध किया, जिससे विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुजफ्फरपुर (बिहार):

मुजफ्फरपुर के पियर थाना क्षेत्र के बड़गांव में पुलिस ने शुक्रवार को एक सरपंच की पिटाई कर दी. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने थानेदार को बंधक बना लिया. घटना के बाद इलाके में भारी बवाल हुआ. पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. 

सरपंच की पिटाई के बाद मौके पर पुलिस और ग्रामीणों में जमकर विवाद हुआ. गुस्साए ग्रामीणों ने थानेदार को कई घंटों तक बंधक बनाकर रोड जाम कर दिया. घटना के बाद कई थानों की पुलिस के साथ डीएसपी ईस्ट वन अलय वत्स और एडीपीओ ईस्ट टू मनोज कुमार सिंह के साथ जिले की अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंची.

ग्रामीणों का आरोप है कि डीजे वाले से पुलिस पैसा मांग रही थी, जिसको लेकर सरपंच ने विरोध किया, इसके बाद पुलिस ने स्थानीय सरपंच की पिटाई कर दी. हालांकि पुलिस ने बताया कि वाहन जांच को लेकर पुलिस वहां गई थी, जिसका स्थानीय सरपंच ने विरोध कर दिया, जिसको लेकर पुलिस और उसमें बहस हो गई.

इस दौरान आरोप है कि पुलिस ने सरपंच की पिटाई कर दी, इसके बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए. स्थिति बिगड़ता देख पुलिस द्वारा हवाई फायरिंग की भी बात सामने आ रही है. कई लोगों ने खोखा होने की बात भी कही है.

वहीं इस दौरान पियर थानेदार रजनीकांत को पकड़कर बंधक बना लिया और रोड जाम कर दिया. जिसके बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद जाम को खाली कराया गया.

Advertisement

फिलहाल पुलिस थानेदार को बंधक से छुड़ाने की कोशिश में जुटी है. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है. वहीं स्थानीय लोग भी उग्र हैं और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं.

Featured Video Of The Day
IPS Vikas Vaibhav IG Bihar: सम्राट चौधरी का मास्टरस्ट्रोक! दबंग IPS की वापसी! 6 साल बाद फील्ड में विकास वैभव