मुंगेर पुलिस ने दो मिनी गन फैक्ट्रियों का किया भंडाफोड़, हथियारों के जखीरे सहित 5 गिरफ्तार

मुंगेर पुलिस ने तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर दो मिनी गन फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया. इस दौरान पुलिस ने दो लाख रुपये की नकदी सहित बड़ी संख्‍या में निर्मित और अर्द्ध निर्मित हथियारों को बरामद किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मुंगेर:

बिहार के मुंगेर में अवैध हथियार निर्माताओं और तस्करों के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर दो मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया. साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से दो लाख रुपए की नकदी के साथ ही निर्मित और अर्द्ध निर्मित हथियारों को बरामद किया है. साथ ही हथियार बनाने के कई औजार भी बरामद किए गए हैं. मुंगेर एसपी इमरान मसूद के निर्देश पर की गई कार्रवाई के दौरान एक फाइनेंसर सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस बारे में मुंगेर एसपी ने एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर जानकारी दी है. 

पुलिस ने बताया कि सबसे पहले जमालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बस्ती निवासी भरत सिंह के घर छापेमारी कर दो मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया. इस मामले मे भरत सिंह के पुत्र ब्रजेश कुमार सिंह उर्फ कारो सिंह, फाइनेंसर रवि शर्मा, रेहान उर्फ बिट्टू को रंगे हाथों फैक्ट्री संचालित करते हुए गिरफ्तार किया गया. आरोपियों के पास से 19 अर्द्ध निर्मित देशी कट्टे, 9 अर्द्ध निर्मित बैरल,1 हेवी लेथ मशीन, हेवी मिलिंग मशीन, 5 मोबाइल, 2 मोटर साईकिल और अवैध हथियार बनाने के औजार बरामद किए. 

चकहासिम और मनसरी तल्ला में छापेमारी

इसके बाद पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकहासिम में मोहम्‍मद शब्‍बीर हसन उर्फ टीपू को गिरफ्तार किया. उसके घर से दो लाख रुपए नकद, 3 देशी पिस्टल, एक रिवॉल्वर, एक देशी कट्टा, 5 अर्द्ध निर्मित देशी पिस्टल, 16 जिंदा कारतूस और 3 मोबाइलों की बरामदगी की गई है. 

इसके बाद पुलिस ने कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मनसरी तल्ला निवासी धरम कुमार के घर छापेमारी की. जहां से पुलिस ने धरम कुमार को गिरफ्तार किया. उसके घर से 6 अर्द्ध निर्मित पिस्टल और बैरल सहित एक पिस्टल मैगजीन लगा हुआ और एक अतिरिक्त खाली मैगजीन और दो मोबाइलों की बरामदगी की गई है. 

Advertisement

मुंगेर पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध हथियार निर्माताओं और तस्करों में हड़कंप मचा है. 
 

Featured Video Of The Day
Bhoshala Ground Report | HC के फैसले के बाद भोजशाला में उमड़ा भक्तों का सैलाब! | Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article