नीतीश सीएम नहीं रहेंगे तो मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा...राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के बाद अनंत सिंह का बड़ा ऐलान

जनता दल यूनाइटेड के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने साफ किया कि नीतीश कुमार अगर मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे तो मैं आगे चुनाव नहीं लडूंगा. उन्होंने आगे कहा कि यह मेरा आखिरी चुनाव है. इसके बाद मेरा बेटा चुनाव लड़ेगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
anant singh nitish kumar
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • नीतीश कुमार दो दशकों तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे और अब वे राज्यसभा के सांसद बनेंगे
  • जेडीयू के विधायक अनंत सिंह ने कहा कि अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे तो वे आगे चुनाव नहीं लड़ेंगे
  • बिहार में पांच राज्यसभा सीटों के लिए मतदान हुआ जिसमें राजग के पांच और विपक्षी दल राजद का एक उम्मीदवार शामिल था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

बिहार में दो दशकों तक सीएम रहे नीतीश कुमार अब राज्यसभा के सांसद कहलाएंगे. आज शाम वोटिंग के बाद नतीजे जारी हो जाएंगे और उनके सीएम पद से इस्तीफा देने की डेट भी करीब आ रही है. इस बीच जेडीयू के दबंग विधायक अनंत सिंह ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कुमार सीएम नहीं रहेंगे तो मैं आगे चुनाव नहीं लड़ूंगा. उन्होंने यह भी कहा कि ये मेरा आखिरी चुनाव है.

बेटे को आगे कर कहा- ये मेरा अंतिम चुनाव 

दुलारचंद की हत्या के आरोप में बंद जनता दल यूनाइटेड के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने साफ किया कि नीतीश कुमार अगर मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे तो मैं आगे चुनाव नहीं लडूंगा. उन्होंने आगे कहा कि यह मेरा आखिरी चुनाव है. इसके बाद मेरा बेटा चुनाव लड़ेगा. अनंत सिंह ने कहा कि जब नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे तो फिर विधायक बने रहने का क्या मतलब. बता दें कि मोकामा विधायक राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के लिए जेल से बाहर आए थे.

 यह भी पढ़ें- बिहार राज्यसभा चुनाव: 5 सीटों के लिए वोटिंग जारी, कांग्रेस के दो विधायक 'लापता', क्रॉस वोटिंग का डर

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए मतदान

बिहार की पांच राज्यसभा सीट के लिए सोमवार सुबह मतदान हुआ. सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पांच और विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का एक उम्मीदवार चुनाव मैदान में है.बिहार विधानसभा परिसर में मतदान सुबह नौ बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक जारी रहेगा. मतगणना शाम पांच बजे के बाद शुरू होगी और परिणाम आज ही घोषित होने की उम्मीद है.बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रमुख नीतीश कुमार तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एनडीए के उम्मीदवारों में शामिल हैं.

Advertisement

सत्ताधारी गठबंधन के अन्य तीन उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री राम नाथ ठाकुर, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा (दोनों राज्यसभा के मौजूदा सदस्य) और भाजपा के शिवेश कुमार शामिल हैं. राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से यह चुनाव भले ही संख्या बल के कारण काफी हद तक एकतरफा दिखाई दे रहा हो, लेकिन पांचवीं सीट को लेकर मुकाबला दिलचस्प बन गया है.

 यह भी पढ़ें-  AIMIM के समर्थन के बाद भी RJD की राह मुश्किल, जानें बिहार राज्यसभा चुनाव में 5वीं सीट का गुणा-गणित
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Harish Rana को दुनिया से किया जा रहा विदा, आंखें नम कर रहा घर से विदाई का ये VIDEO