ब‍िहार: बाहुबली व‍िधायक अनंत स‍िंह को म‍िली राहत, अगली सुनवाई तक ग‍िरफ्तारी पर रोक

अवैध हथियार और अश्लील डांस के वायरल वीडियो मामले में व‍िधायक अनंत स‍िंह अग्रिम जमानत के ल‍िए कोर्ट गए थे. आज कोर्ट से उन्हें राहत म‍िल गई. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बाहुबली विधायक अनंत सिंह को कोर्ट से मिली राहत. (फाइल फाेटो)

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की अग्रिम जमानत और गिरफ्तारी पर रोक को लेकर आज गोपालगंज कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने उन्हें बड़ी राहत दी है. अब उनकी गिरफ्तारी पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है. मामले की अगली सुनवाई 30 मई को होगी. यानी 30 मई तक पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकती. 

अवैध हथियार का वीडियो वायरल 

मीरगंज के सेमराव गांव में 2-3 मई को गुड्डू राय के यहां उपनयन संस्कार (जनेऊ) था. इसी उपनयन संस्कार में मोकामा के विधायक अनंत सिंह और उनके सैकड़ों समर्थक शामिल हुए थे. बताया जाता है कि उपनयन संस्कार के बाद 3 और 4 मई को वहां पर अश्लील डांस कराया गया था. साथ ही हाथों में हथियार लेकर डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था. उनके पास एके पैटर्न के हथ‍ियार थे. इस दौरान व‍िधायक अनंत स‍िंह भी मौजूद रहे.   

9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज 

वायरल वीडियो के आधार पर 4 मई को साइबर सेल के सब इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने मीरगंज थाना में 9 लोगों पर प्राथमिक की दर्ज कराई गई थी, जिसमें विधायक अनंत सिंह, आयोजक गुड्डू राय, भोजपुरी गायक गुंजन सिंह सहित 9 लोगों को नामजद किया गया था.  कई अज्ञात लोगों के खिलाफ भी इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. 

इसी मामले को लेकर अनंत सिंह के वकील पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता कुमार हर्षवर्धन पाठक ने आज गोपालगंज के एडीजे तीन सह MP-MLA कोर्ट में अग्रिम जमात को लेकर आवेदन दिया  था. उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने की अपील की गई थी. 

यह भी पढ़ें: गया में पूर्व सांसद रंजीत सिंह के घर पर ड्रग विभाग और पुलिस की छापेमारी, नकली और नशीली दवाइयां मिलीं

Advertisement
Featured Video Of The Day
West Bengal Falta Bypoll Results: फाल्टा सीट पर BJP की बड़ी जीत, TMC चौथे नंबर पर | Breaking News