बिहार के अपराधियों को मंत्री संजय टाइगर की चेतावनी, बिहार छोड़ें या जहन्नुम जाने की करें तैयारी

अब बिहार सरकार के उच्च शिक्षा एवं विधि मंत्री संजय सिंह टाइगर ने भी अपराधियों को चेतावनी दे डाली है. उन्होंने कहा अपराधियों से साफ कहा है कि चाहे वह अपराध छोड़ दें, बिहार छोड़ दें या फिर जहन्नुम जाने के लिए तैयार रहें.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बिहार के मंत्री संजय टाइगर
Bihar News:

बिहार में अपराधी बेखौफ दिख रहे हैं और लगातार हत्या और लूट जैसी खबरें सामने आ रही है. हालांकि सरकार की ओर से लगातार अपराधियों को चेतावनी दी जा रही है. सीएम सम्राट चौधरी की ओर से भी अधिकारियों को जीरो टॉलरेंस पर काम करने का निर्देश दिया है. लेकिन अब बिहार सरकार के उच्च शिक्षा एवं विधि मंत्री संजय सिंह टाइगर ने भी अपराधियों को चेतावनी दे डाली है. उन्होंने कहा अपराधियों से साफ कहा है कि चाहे वह अपराध छोड़ दें, बिहार छोड़ दें या फिर जहन्नुम जाने के लिए तैयार रहें.

सजय टाइगर कैमूल जिला प्रभारी मंत्री भी हैं ऐसे में वह कैमूर, मोहनियां, चैनपुर, भभुआ, भगवानपुर सहयोग शिविर में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि लाभकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन खुद जनता के द्वार पर जाएगी. जनता का किसी योजना के लाभ जल्द मिले इसके लिए सहयोग शिविर का आयोजन आज पूरे बिहार में हुआ है

सजय टाइगर ने बिहार में बढ़ रहे अपराध मामले पर बोला कि बिहार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करता है. इसलिए अपराधी अपराध छोड़ दें या बिहार छोड़ दें नहीं तो जहन्नुम में जाने को तैयार रहे.

भ्रष्टाचार के आरोप पर दिया जवाब

बिहार के शिक्षा मंत्री पर एक स्कूल से जुड़ा भ्रष्टाचार का आरोप है,निगरानी ने आरोप पत्र  दाखिल कर दिया है उसे ही बिहार में मंत्री बनाया गया? इसके जवाब में मंत्री संजय सिंह टाइगर ने कहा कि इसकी जानकारी नहीं है, क्या आरोप है, क्या मामला है. लेकिन जो भी है मुख्यमंत्री जी अपने मंत्री मंडल में शामिल किया है तो सोच समझ कर किया होगा, इसमें कितनी सत्यता है जांच का विषय है. राजनीति में आरोप प्रत्यारोप लगते रहते हैं.

निशांत और दीपक प्रकाश के मंत्री बनने पर दिया जवाब

बिना किसी अनुभव और सदन का सदस्य होते हुए नीतीश कुमार के बेटे निशांत और उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश के मंत्री बनने के सवाल पर संजय टाइगर ने कहा कि संविधान में ऐसा प्रावधान है कि मंत्री बनने के बाद छह महीने के अंदर अगर विधानसभा के किसी भी सदन का सदस्य बन जाता है तो यह किसी नियम का उल्लंघन नहीं है. 
 

Advertisement