रील के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, वर्दी पहन वसूली करने निकला तो चढ़ा असली पुलिस के हत्थे

Bihar News: बिहार के नालंदा में रील बनाने के चक्कर में एक युवक को फर्जी सिपाही बनना भारी पड़ गया. लहेरी थाना पुलिस ने आरोपी को पुलिस की वर्दी और सामान के साथ गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नालंदा पुलिस के साथ पकड़ा गया फर्जी पुलिस
NDTV

 Fake Police Arrested: सोशल मीडिया पर रील बनाने और फेसबुक पर रौब झाड़ने के लिए पुलिस की वर्दी पहनना एक युवक को भारी पड़ गया. नालंदा जिले की लहेरी थाना पुलिस ने एक ऐसे फर्जी सिपाही को पुलिस वर्दी, जूता और टोपी के साथ गिरफ्तार किया है, जो खारी का डर दिखाकर लोगों से अवैध वसूली करने की कोशिश कर रहा था.

ई-रिक्शा चालक की सूझबूझ से खुला राज

 यह कार्रवाई लहेरी थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस मोड़ के पास की गई. गिरफ्तार युवक की पहचान डुमरावा निवासी विपिन पासवान के रूप में हुई है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है.मामले की जानकारी देते हुए लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत रजक ने बताया कि गुरुवार को पुलिस टीम क्षेत्र में नियमित गश्ती  पर थी. इसी दौरान नाजो मॉल के पास एक ई-रिक्शा चालक ने पुलिस को चौंकाने वाली सूचना दी. चालक ने बताया कि पुलिस की वर्दी पहने एक युवक चालान काटने के नाम पर उसे डरा धमकाकर 25 हजार रुपये की मांग कर रहा है.

पुलिस को देखते ही भागने लगा था फर्जी दरोगा

 सूचना मिलते ही जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो खाकी वर्दी पहने युवक भागने की कोशिश कर रहा था. लेकिन जवानों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया. तलाशी के दौरान  युवक के मोबाइल फोन की जांच की, जिसमें आरोपी की पुलिस वर्दी पहने कई तस्वीरें और वीडियो मिले. इसके बाद  उसके घर पर छापेमारी की. जिसमें पुलिस की वर्दी, जूता और टोपी बरामद की गई. जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है.

रील बनाने के लिए पहनता था वर्दी

गिरफ्तार के बाद जब युवक विपिन पासवान से पुलिस पूछताछ में की तो उसने बताया कि उसे रील बनाने का शौक है. इसलिए वह सोशल मीडिया पर फेसबुक डीपी लगाने के लिए पुलिस की वर्दी पहनता था. आरोपी ने कहा कि वह टेम्पू से जा रहा था, तभी बाइक सवार पुलिसकर्मियों ने उससे पूछताछ की और बाद में थाने ले आए. युवक ने यह भी स्वीकार किया कि उसके घर से वर्दी बरामद हुई है और वह अक्सर उसी वर्दी में वीडियो बनाता था.

पुलिस की जांच जारी

थानाध्यक्ष रंजीत रजक ने बताया कि फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी केवल सोशल मीडिया पर रील बनाने तक सीमित था या फिर लोगों को पुलिस का भय दिखाकर ठगी करने का भी काम करता था. इसे लेकर पुलिस आसपास के लोगों और ई-रिक्शा चालक से भी पूछताछ कर रही है. जिसके बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: 100 रुपए प्रति पीस वाला फल! अब बिहार में उगाकर भी हो सकती है कमाई, सांसद ने दिखाया रास्ता

Advertisement
Featured Video Of The Day
Kalyan Banerjee Attacked: लगे चोर-चोर के नारे, सिर पकड़ कर सड़क पर लेटे दिखे TMC सांसद | Breaking
Topics mentioned in this article