जहानाबाद हॉस्टल में 5 साल के मासूम की मौत पर खुलासा, कैंटीन गार्ड ने किया घिनौना काम... फिर उतारा मौत के घाट

गुरुकुल हॉस्टल में हुए 5 साल के मासूम की मौत मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि कैंटीन गार्ड ने कैसे वारदात को अंजाम दिया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
5 साल के मासूम के हत्या का हुआ खुलासा
Bihar News:

जहानाबाद के कड़ौना थाना क्षेत्र में गुरुकुल हॉस्टल में हुए 5 साल के मासूम की मौत मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. ठेर-लोदीपुर गांव के पास संचालित गुरुकुल हॉस्टल में मासूम छात्र की हत्या को लेकर पुलिस के खुलासे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अप्राकृतिक कृत्य की बात जहां सच निकली, वहीं बर्बरता से हत्या का खुलासा हुआ है. पुलिस ने इस वारदात में कैंटीन में कार्यरत गार्ड मुकेश उर्फ सुदामा को गिरफ्तार किया है. जिसने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया था.

आरोपी सुदामा ने मासूम के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया था, और आरोपी ने साक्ष्य छिपाने के लिए उसकी हत्या कर दी. पुलिस को घटना में प्रयुक्त धारदार ब्लेड भी बरामद हुआ था, जिसे FSL की टीम ने ढूंढ निकाला.  

कैंटीन गार्ड ने कबूल किया जुर्म

​एसपी अपराजित लोहान ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर कैंटीन गार्ड मुकेश उर्फ सुदामा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. सख्ती से पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार किया है. इस जघन्य अपराध को कैंटीन गार्ड ने अंजाम दिया था. घटना के वक्त आरोपी शराब के नशे में धुत था. पकड़ा गया आरोपी पाली थाना क्षेत्र के बेमभई गांव का रहने वाला है. 

जांच में यह बात सामने आई है कि गार्ड की पत्नी उसे पहले ही छोड़ चुकी थी. इस वजह से हॉस्टल के बच्चे उसे अक्सर नपुंसक कहकर चिढ़ाते थे, जिससे वह मानसिक कुंठा का शिकार था. साथ ही, कुछ समय पहले हॉस्टल संचालक से उसका विवाद हुआ था. जिसके बाद आरोपी गार्ड ने हॉस्टल को बदनाम कर उसे बंद कराने की धमकी थी. 

वारदात को कैसे दिया गया अंजाम

एसपी ने बताया कि ​रविवार की रात हॉस्टल के बच्चे टीवी देख रहे थे. जैसे ही टीवी बंद हुआ, गार्ड ने मासूम बच्चे को बहला-फुसलाकर चुपके से अपने कमरे में बुला लिया. जहां उसने मासूम के साथ जबरन कुकर्म किया. जब बच्चा चीखने-चिल्लाने लगा, तो पकड़े जाने के डर से गार्ड ने धारदार हथियार से उसकी गला रेतकर हत्या कर दी और शव को सीढ़ी पर फेंक दिया. ​पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है. 

Advertisement

हॉस्टल संचालक भी कर रहा था गुमराह

इस मामले में पुलिस ने सिर्फ गार्ड ही नहीं, बल्कि हॉस्टल संचालक तरुण कुमार उर्फ गांधी को भी गिरफ्तार किया है. जांच में पाया गया कि संचालक ने न केवल सुरक्षा के मानकों की अनदेखी की, बल्कि घटना के बाद तथ्यों को छिपाने और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. एसपी ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

इस घटना के खुलासे के बाद जहां पुलिस ने राहत की सांस ली है, वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या हॉस्टल में अन्य बच्चों के साथ भी इस तरह की घटनाएं हुई थीं. वहीं इस घटना के बाद से इलाके में आक्रोश व्याप्त है और अभिभावक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः Bihar: रूह कंपा देगा कातिल दोस्तों का खूनी खेल, बोटी-बोटी कर VTR के जंगल में गाड़ा

    Featured Video Of The Day
    Suchrita Kukreti | Bengal Elections Exit Poll: बंगाल में EVM पर 'स्ट्रॉन्ग' फाइट! Mamata Banerjee