ऑपरेशन सफल लेकिन खतरा... बक्सर में जयमाला के वक्त जिस दुल्हन को मारी गोली, जानें कैसा है उसका हाल

Bihar News: पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यवती पर हमले के लिए आरोपी ने पिस्तौल उत्तर प्रदेश से खरीदी थी. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से आया और इसमें कोई और लोग शामिल थे या नहीं. आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशि और अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज कर लिया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
बक्सर में गोली खाने वाली दुल्हन का हेल्थ अपडेट.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बिहार के बक्सर जिले के चौसा में शादी समारोह में जयमाला के दौरान दुल्हन को गोली मारने की घटना हुई थी
  • घायल दुल्हन का ऑपरेशन सफल रहा लेकिन उसकी हालत अभी भी नाजुक है और खतरा पूरी तरह टला नहीं है
  • आरोपी दीनबंधु को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और उस पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

बिहार के बक्सर जिले के चौसा में 24 फरवरी को शादी समारोह में कुछ ऐसा हुआ कि देखने और सुनने वालों की रूह कांप गई. जयमाला की रस्म के दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने दुल्हन को स्टेज पर गोली मार दी थी. इस घटना को पांच दिन बीतने को हैं. घायल दुल्हन का हाल अब कैसा है, ये सवाल सभी के मन में है. दुल्हन का हेल्थ अपडेट सामने आ गया है. उसका हाल अब कैसा है, ये डॉक्टर्स ने बताया है. 

ये भी पढ़ें- एकतरफा प्यार में बौखलाहट, यूपी से खरीदी पिस्टल... स्टेज पर दुल्हन को गोली मारने वाले सिरफिरे का खुलासा

ऑपरेशन सफल, लेकिन खतरा टला नहीं

डॉक्टरों के अनुसार युवती का ऑपरेशन सफल रहा, लेकिन अभी भी पूरी तरह खतरा टला नहीं है. फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वह धीरे-धीरे होश में आ रही है. बता दें कि घटना के तुरंत बाद घायल युवती को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया था. हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया था. उसी रात उसे एंबुलेंस से वाराणसी के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने बताया कि गोली पेट में फंसी हुई थी और उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी. अगले दिन डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन कर गोली को उसके पेट से बाहर निकाला. सर्जरी के बाद उसे आईसीयू में रखा गया था. फिलहाल युवती का इलाज जारी है और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है.

'मेरी बेटी अभी बोल नहीं पा रही'

लड़की के पिता रमेश चौधरी ने बताया, "अभी भी उनकी बेटी बोल नहीं पा रही है और डॉक्टर की निगरानी में है. बुधवार अगले सुबह उनकी सर्जरी हुई थी, उसके 12 घंटे बाद बेट को होश आया. हमने शादी के लिए भी काफी कर्ज लिया था और अब इलाज में भी कर्ज लेकर ही पैसा बहा रहे हैं. मुझे पैसों की चिंता नहीं है, मैं बस यह चाहता हूं कि उस जैसे दीवाने लड़के का अंत हो."

पिता ने आगे कहा, " अगर मुझे पहले पता होता और मेरी बेटी भी तैयार होती तो मैं दोनों की शादी करवा देता. मेरे साले की भी लव मैरिज हुई है. उसने दूसरी जाति की लड़की से शादी की है. मैं इसके खिलाफ नहीं हूं लेकिन अपनी बेटी का भविष्य सुरक्षित कर के ही कोई फैसला लेता. लेकिन उसने जो किया है, अब मैं उसका अंत चाहता हूं."

दुल्हन को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

घटना के कुछ घंटों के भीतर ही पुलिस ने मुख्य आरोपी दीनबंधु को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह युवती से एकतरफा प्यार करता था और शादी से नाराज होकर उसने गोली चलाई. उसने बताया कि पहले भी वह शादी रुकवाने की कोशिश कर चुका था, लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो उसने यह कदम उठाया.

Advertisement

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यवती पर हमले के लिए आरोपी ने पिस्तौल उत्तर प्रदेश से खरीदी थी. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से आया और इसमें कोई और लोग शामिल थे या नहीं. आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशि और अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी शादी समारोह में कैसे पहुंचा और सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई. आयोजन स्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है. घटना के समय बनाए गए मोबाइल वीडियो और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

दूल्हा और दुल्हन का परिवार सदमे में

बता दें कि बक्सर के चौसा में घटी इस खौफनाक घटना के बाद दूल्हा और उसका परिवार शादी छोड़कर लौट गया. परिवार ने बताया कि अगर उन्हें पहले से किसी खतरे की जानकारी होती, तो वे इस शादी में शामिल ही नहीं होते. दोनों परिवार सदमे में हैं और युवती के इलाज पर पूरा ध्यान दे रहे हैं. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा और दोषी को सख्त सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. शादी जैसे खुशी के मौके पर हुई इस वारदात ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Advertisement

शादी समारोह में हुआ क्या था?

बक्सर जिले के चौसा थाना क्षेत्र में 24 फरवरी की रात जयमाला की रस्म चल रही थी और दुल्हन स्टेज पर मौजूद थी. इसी दौरान एक युवक अचानक मंच पर पहुंचा और दुल्हन को गोली मार दी. गोली लगते ही समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और खुशी का माहौल मातम में बदल गया. मंगलवार रात करीब 10:30-11:00 बजे उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुरेमनपुर से बारात चौसा आई थी. वरमाला का कार्यक्रम चल रहा था, तभी पड़ोस के रहने वाले युवक दीनबंधु ने स्टेज पर पहुंचकर आरती कुमारी  को गोली मार दी. घायल युवती के बयान के अनुसार गोली उसके नाभि के पास पेट में लगी. घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरातफरी मच गई और बारात पक्ष तत्काल लौट गया.

Featured Video Of The Day
Iran-Israel सीधी जंग शुरू! Trump की सेना ने भी बोला धावा, Netanyahu की बड़ी अपील| Israel vs Iran War
Topics mentioned in this article