हॉस्पिटल के डायरेक्टर से व्हाट्सएप पर QR कोड भेजकर मांगी 1 लाख की रंगदारी, न देने पर जान से मारने की दी धमकी

बिहार के हाजीपुर में आदर्श इमरजेंसी हॉस्पिटल के डायरेक्टर मनीष कुमार उर्फ पिंटू यादव से मैसेज भेजकर बदमाशों ने 1 लाख की रंगदारी मांगी है, जिसके न देने पर जाने से मारने की धमकी भी दी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर

Bihar Crime News: बिहार में  सुशासन को लेकर किए जा रहे दावों के बीच  बेखौफ अपराधियों ने अब  शहर के व्यवसायियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. ताजा मामला वैशाली जिले के हाजीपुर कहा है, जहां आदर्श इमरजेंसी हॉस्पिटल के डायरेक्टर  मनीष कुमार उर्फ पिंटू यादव से अपराधियों ने मैसेज भेजकर 1 लाख की रंगदारी मांगी है. पीड़ित अब अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन से मदद की अपील कर रहा है.

सोते समय आया मौत का संदेश, साथ में भेजा 'स्कैन

 अस्पताल संचालक मनीष कुमार ने बताया कि जब वह रात को सोने की तैयारी कर रहे थे, तभी उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से मैसेज आया। मैसेज में साफ तौर पर लिखा था कि एक लाख रुपया दो, नहीं तो गोली मार देंगे. अपराधियों की ढिठाई का आलम यह था कि उन्होंने रंगदारी की रकम वसूलने के लिए मैसेज के साथ एक ऑनलाइन पेमेंट का 'स्कैनर' (QR Code) भी भेजा था.

धमकी के संदेश
Photo Credit: NDTV

पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार

मनीष कुमार, जो बिहार स्टेट फार्मेसी काउंसिल के मेंबर भी हैं, ने तुरंत इस मामले की जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों को दी। पीड़ित ने बताया, "हमें धमकी भरा मैसेज मिला और साथ में पैसे भेजने के लिए स्कैनर भी भेजा गया। हमने तुरंत पुलिस को सूचित किया है और न्याय के साथ-साथ सुरक्षा की मांग की है.

जांच में जुटी पुलिस और साइबर सेल

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है. SDPO सुबोध कुमार ने बताया कि नगर थाने में इस संबंध में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है.

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया की मदद से किया हनीट्रैप फिर व्यवसायी को नशीला ड्रिंक पिलाकर किया बेहोश, वीडियो बनाकर वसूले 4 लाख और गहने

Advertisement

यह भी पढ़ें: Haryana: टीचर पत्नी की बेरहमी से हत्या, पति ने सीने पर प्रेस से वार कर घोंटा गला

Featured Video Of The Day
Pune CCTV Crime: 4 साल की बच्ची के साथ देखा गया रेप-हत्या का आरोपी