हड़ताल पर गए गोपालगंज के सदर CO पर गिरी राज, सरकार ने लापरवाही पर लिया एक्शन

गोपालगंज के डीएम पवन कुमार सिन्हा ने बताया कि सरकार ने गोपालगंज के सदर अंचलाधिकारी(सीओ) रजत कुमार बनवाल को सस्पेंड कर दिया है. वर्तमान में वे सदर के सीओ के अलावा मीडिया कोषांग के कोषाध्यक्ष के चार्ज में भी थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गोपालगंज डीएम पवन कुमार सिन्हा
Bihar News:

गोपालगंज के सीओ पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है.  हड़ताल पर गए राजस्व कर्मियों को सरकार की अवहेलना अब भारी पड़ने लगा है. गोपालगंज के सदर सीओ रजत कुमार बरनवाल को सरकार की अवहेलना के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. वहीं बिहार सरकार के आदेश पर उनके खिलाफ प्रपत्र क भी गठित कर दिया गया है.

राजस्व कर्मियों की तरह हड़ताल पर थे सीओ

दरअसल गोपालगंज के सदर सीओ रजत कुमार बरनवाल भी अन्य राजस्व कर्मियों की तरह हड़ताल पर थे. इस दौरान उनके ऊपर आरोप है कि सीओ के द्वारा राजस्व कार्यों में शिथिलता बरती गई. जिसकी वजह से उनके द्वारा तय मानक से कम राजस्व की वसूली की गई. इसके साथ ही सरकार के आदेशों की भी अवहेलना की गई. इसी आरोप में सरकार ने इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इसकी जानकारी गोपालगंज के डीएम पवन कुमार सिन्हा ने दी है.

सदर सीओ रजत कुमार

अवहेलना के कारण निलंबित किया

गोपालगंज के डीएम पवन कुमार सिन्हा ने बताया कि सरकार ने गोपालगंज के सदर अंचलाधिकारी(सीओ) रजत कुमार बनवाल को सस्पेंड कर दिया है. वर्तमान में वे सदर के सीओ के अलावा मीडिया कोषांग के कोषाध्यक्ष के चार्ज में भी थे. डीएम ने बताया कि रजत कुमार बनवालया को राजस्व कार्यों में लापरवाही, सरकार के राजस्व महाअभियान के तहत दस्तावेजों के आवेदन पत्रों के निष्पादन में शिथिलता, कम राजस्व वसूली और सरकार के आदेशों की अवहेलना के आरोप में निलंबित कर दिया गया है.

डीएम ने कहा कि सरकार ने यह भी आदेश दिया है कि सदर सीओ रजत कुमार बरनवाल के खिलाफ एक विस्तृत प्रपत्र क गठित कर सरकार के निर्देशानुसार जिन बिंदुओं पर डिटेल्स मांगी जाए वह और उनके कार्यकलापों को लेकर विस्तृत रिपोर्ट भेजी जाए.

Advertisement

बता दे कि रजत कुमार बरनवाल वर्तमान में गोपालगंज के सदर प्रखंड के सीओ(circle officer) के पद पर तैनात थे. लेकिन वे कई दिनों से संघ के आव्हान पर हड़ताल पर थे. लेकिन अब उनके ऊपर करवाई करते हुए सरकार ने निलंबित कर दिया है. सीओ के ऊपर सरकार की इस कार्रवाई से जहां जिले के अन्य सीओ और राजस्व कर्मी जो पिछले कई दिनों से हड़ताल पर उसमें हड़कंप मच गया है.

यह भी पढ़ेंः बिहार में शराबबंदी की समीक्षा हो, रेवेन्यू दूसरे राज्यों में जा रहा... CM सम्राट से विधायक माधव आनंद की मांग

Advertisement
Featured Video Of The Day
Amit Shah Lok Sabha Speech: शाह को क्यों याद दिलानी पड़ी Tamil Nadu की शक्ति? Women Reservation Bill