सड़क किनारे झाड़ियों में मिला नाबालिग का शव, मुंह से निकल रहा था झाग; इलाके में फैली दहशत

Bihar News: गोपालगंज के बैकुंठपुर में 15 साल की नाबालिग लड़की का शव मिलने से हड़कंप मच गया है. उसके मुंह से झाग निकल रहा था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गोपालगंज का वह इलाका जहां मिली थी नाबालिग का शव
NDTV

Gopalganj News: बिहार के गोपालगंज में  एक नबालिग लड़की का शव मिलने की घटना सामने आई है. घटना बैकुंठपुर के दियारा इलाके के गमहारी गांव की है. सड़क के किनारे झाड़ियों में पड़े शव को देख कर ऐसा लग रहा था कि उसकी हत्या कहीं और कर शव को यहां फेंका गया था. उसके मुंह से झाग भी निकल रहा था. मृतका की अब तक पहचान नहीं की जा सकी है. लेकिन उसके उम्र को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है उसकी उम्र करीब 15 से 16 साल होगी.

झाड़ियां में मिला नाबालिग का शव

दरअसल, रविवार को जब ग्रामीण गमहारी गांव के बाहर दियारा इलाके की तरफ गए तो वहां सड़क के किनारे झाड़ियां में एक लड़की का शव मिला. ग्रामीणों के मुताबिक मृतक लड़की इस गांव या आसपास के इलाके की नहीं है. इसलिए उसकी पहचान नहीं हो सकी है. घटना की भनक जैसे ही आसपास के लोगों को मिली मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. शव मिलने की सूचना ग्रामीण ने पुलिस को दी. 

एफएसएल की टीम सबूत जुटाने पहुंची

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची बैकुंठपुर पुलिस ने डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया गया है. उसे मॉर्चरी में रखवाया. साथ ही एफएसएल की टीम मौके से साक्ष्य कलेक्ट कर रही है. वही  घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ 2 राजेश कुमार और एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची .

हाइट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर होगी पहचान

मामले को लेकर एसडीपीओ टू राजेश कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में  सामने आया की लड़की की उम्र करीब 15 से 16 साल है. उसका शव खेतों में लावारिस पड़ा हुआ मिला है. आस पास के ग्रामीणों ने पूछताछ के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो पाई है जिसकी वजह से अब पुलिस मृतका के कपड़े, उसके हाइट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही यह पता चल सकेगा की मौत की असली वजह क्या है. बहरहाल शव मिलने की सूचना के बाद भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई है. 

Advertisement

लड़की की हत्या कैसे हुई रहस्य बरकरार

हालांकि लड़की की हत्या कैसे हुई है? या उसकी मौत की वजह क्या है? अब तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है. लेकिन पुलिस दुष्कर्म कर हत्या करने, जहर देकर हत्या, खुदकुशी या फिर कुछ और। हर पहलुओं पर पड़ताल में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: बिहार: आंख फोड़ी-कान में घुसाया पेचकश...14 वर्षीय छात्र की खदान में मिली लाश, दोस्तों के साथ निकला फिर नहीं लौटा

Advertisement


 

Featured Video Of The Day
Ghaziabad Hindu Boy Murder: 'एनकाउंटर में ढेर असद की तरह बाकी हत्यारों का..', सूर्या की मां का बयान
Topics mentioned in this article