बिहार में गैस सिलिंडर की कालाबाजरी, 5000 रुपये कीमत... ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस

आशंका जताई जा रही है कि यह सिर्फ एक घर तक सीमित मामला नहीं है, बल्कि गैस सिलिंडर की कालाबाजारी का बड़ा नेटवर्क इलाके में सक्रिय हो सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गैस सिलिंडर की कालाबाजारी
Bihar News:

गैस सिलिंडर को लेकर बिहार में कालाबाजारी धड़ल्ले से चल रही है. लेकिन पुलिस भी लगातार गैस की कालाबाजारी को रोकने में लगी हुई है. वैशाली जिले में गैस सिलिंडर की कालाबाजारी का बड़ा खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि SP को मिली गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने बेलसर थाना क्षेत्र के मौना गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में गैस सिलिंडर और अवैध गैस कार्ड बरामद किया गया है. पुलिस अब पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है. बताया जा रहा है कि गरीब और जरूरतमंद लोगों को मिलने वाले गैस सिलिंडर को अवैध तरीके से ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा था.

ग्राहक बन कर पहुंची पुलिस

वैशाली एसपी विक्रम सिहाग को गुप्त सूचना मिली थी कि मौना गांव में 2100 रुपये से लेकर 5100 रुपये तक में गैस सिलिंडर बेचे जा रहे हैं. सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर महुआ एसडीपीओ गोपाल मंडल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ग्राहक बनकर मौना गांव निवासी सुनील चौधरी के घर पहुंची. यहां टीम ने गैस सिलेंडर की मांग की तो अलग-अलग कीमत बताई गई. जैसे ही पुलिस को कालाबाजारी की पुष्टि हुई, टीम ने तुरंत घर में छापेमारी कर दी. छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 6 भरे हुए और 9 खाली गैस सिलिंडर बरामद किए. इसके अलावा भारी मात्रा में अवैध गैस कार्ड भी जब्त किए गए हैं. 

पुलिस की कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इसकी सूचना बेलसर प्रखंड के आंचल अधिकारी और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को दी. इसके बाद जिला प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई.

बड़े नेटवर्क की आशंका

आशंका जताई जा रही है कि यह सिर्फ एक घर तक सीमित मामला नहीं है, बल्कि गैस सिलिंडर की कालाबाजारी का बड़ा नेटवर्क इलाके में सक्रिय हो सकता है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर इतने बड़े पैमाने पर गैस सिलिंडर और गैस कार्ड कहां से लाए जा रहे थे और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं. फिलहाल पुलिस और जिला प्रशासन संयुक्त कार्रवाई करते हुए पूरे रैकेट की जांच में गईं हैं.

Advertisement

इस पूरे मामले में SDM रामबाबू बैठा ने बताया की सूचना मिली थी की घरेलू गैस की कालाबाजारी की जा रही है. रेड के दौरान सुनील चोधरी के घर से सिलिंडर और कार्ड बरामद किया गया है. जब्ती सूची बना कर FIR कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

यह भी पढ़ेंः छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस में कब रखी सिरकटी लाश? स्टेशनों के CCTV कैमरे बंद; जांच में खुली रेलवे सुरक्षा की पोल

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti |CM Yogi On Namaz: बीच डिबेट Maulana Rashidi ने क्यों किया कांवड़ यात्रा का जिक्र?