लापता हुईं दो बहनों की 48 घंटे बाद म‍िली लाश, घर से 500 मीटर दूर कुत्‍ते नोच रहे थे शव 

ईंट-भट्ठा के पास दोनों बहनों की लाश पड़ी थी. सूचना पर पहुंची पुल‍िस शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के ल‍िए भेज द‍िया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मुजफ्फरपुर के रामपुर हरि थाना क्षेत्र में लापता 2 चचेरी बहनों की 48 घंटे बाद आज लाश म‍िली. 11 मई को दोनों पड़ोस में हो रही पूजा में शाम‍िल होने गई थीं. इसके बाद घर वापस नहीं लौटीं. आज घर से महज 500 मीटर की दूरी पर दोनों बहनों की लाश को कुत्‍ते नोच रहे थे. शव म‍िलने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई है. लोगों में आक्रोश है. पुल‍िस मामले की जांच कर रही है.

परिजनों ने मामला दर्ज कराया 

दोनों बहनें मकसूदपुर पंचायत के वार्ड नंबर-6 की रहने वाली थी.  राजेश राय की बेटी मौसमी कुमारी (12) और वीर चंद्र कुमार की बेटी रुचि कुमारी (7) सोमवार को लापता हो गई थीं.  काफी खोजबीन के बाद भी जब दोनों का कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने रामपुर हरि थाने में मामला दर्ज कराया. 

FSL की टीम घटनास्थल के लिए रवाना 

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी. आज दोनों बहनों की लाश ईंट-भट्ठा के पास मिली. सूचना पर रामपुर हरि थाना प्रभारी फोर्स के साथ पहुंचे. डीएसपी ईस्ट वन अलय वत्स भी मौके पर पहुंचे हैं. एफएसएल की टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई.

 पुलिस मामले की जांच में जुटी 

परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए.परिजनों का कहना है कि पुलिस सक्रियता दिखाई होती तो उनकी बच्‍च‍ियों की जान बच सकती थी. पर‍िजनों ने हत्‍या का आरोप लगाया है. डीएसपी ईस्ट वन अलय वत्स ने बताया क‍ि पोस्‍टमार्टम और एफएसएल र‍िपोर्ट के बाद ही आगे कुछ बता पाएंगे.  मामले की जांच कर रहे हैं.  

Advertisement

यह भी पढ़ें: NEET पेपर 10-30 लाख में बिका, 800 छात्रों तक पहुंचा... 23 लाख स्टूडेंट्स के सपनों से खिलवाड़ करने वाला महाघोटाला उजागर

Featured Video Of The Day
Baramati Plane Crash: बड़ा विमान हादसा! ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, बाल-बाल बचा Pilot | Maharashtra