VIDEO: दरभंगा में अंगूर से भरा ट्रक नदी में पलटा, लूटने की मची होड़, महिलाएं भी नहीं रहीं पीछे

स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रक के असंतुलित होकर पलटने से यह दुर्घटना हुई है. हादसे में ड्राइवर और खलासी को हल्की चोटें आईं और वे सुरक्षित बाहर निकल आए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दरभंगा जिले के सिंघवाड़ा थाना क्षेत्र के अतरबेल पुल के पास ट्रक नदी में दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गया
  • ट्रक में बड़ी मात्रा में अंगूर कैरेटों में लदे हुए थे जो दुर्घटना के बाद पानी में बिखर गए
  • आसपास के ग्रामीणों ने नदी में उतरकर अंगूर लूटना शुरू कर दिया जिसमें पुरुष, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल थे
दरभंगा:

दरभंगा जिले के सिंघवाड़ा थाना क्षेत्र के अतरबेल (बिठौली) पुल के पास एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में जा गिरा. ट्रक में कई कैरेटों में बड़ी मात्रा में अंगूर लदा हुआ था, जो हादसे के बाद चारों तरफ पानी में बिखर गया. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और पानी में उतरकर अंगूर लूटने लगे.

आसपास के ग्रामीणों में पुरुष के साथ महिलाएं भी शामिल थीं, जो नदी में कूदकर अंगूर निकालती और अपने साथ ले जाती दिखाई दीं. इस दौरान बच्चे और बुजुर्ग भी अंगूर की लूट करते दिखे. जिससे वहां कुछ समय के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई.

हालांकि अच्छी बात ये रही कि ट्रक हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रक के असंतुलित होकर पलटने से यह दुर्घटना हुई है. हादसे में ड्राइवर और खलासी के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आयी है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि दोनों को हल्की चोटें आईं और वे सुरक्षित बाहर निकल आए.

Advertisement

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त ट्रक को नदी से निकाला गया. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने और भीड़ हटाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक ग्रामीण काफी मात्रा में अंगूर अपने साथ ले जा चुके थे.

Featured Video Of The Day
शुभेंदु के खिलाफ सड़क पर ममता! धरने में कितने TMC MLA पहुंचे?