फालतू मत बोलिए बैठिए; बिहार विधानसभा में भाई वीरेंद्र पर भड़के CM नीतीश, चुनावी हार का जिक्र कर कसा तंज

आज बिहार विधानसभा सत्र के दौरान उनका गुस्से वाला अवतार देखने को मिला. नीतीश कुमार राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों पर बिफर पड़े और उनके निशाने पर मुनेर से विधायक भाई वीरेंद्र रहे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा सत्र के दौरान राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों पर तीखा प्रहार किया
  • नीतीश कुमार ने मुनेर से राजद विधायक भाई वीरेंद्र को सीधे निशाने पर लेते हुए उनकी आलोचना की
  • मुख्यमंत्री ने राजद की हालिया विधानसभा हार का जिक्र करते हुए उनकी घटती संख्या पर तंज कसा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

बिहार के सीएम नीतीश कुमार को आमतौर पर काफी शांत और सौम्य स्वभाव का माना जाता है, लेकिन आज बिहार विधानसभा सत्र के दौरान उनका गुस्से वाला अवतार देखने को मिला. नीतीश कुमार राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों पर बिफर पड़े और उनके निशाने पर मुनेर से विधायक भाई वीरेंद्र रहे. नीतीश कुमार ने कहा कि आप लोग कहां से कहां आ गए, आप लोग बहुत कम संख्या में बचे हैं और हमें देखिए हम लोग कितने ज्यादा हो गए. 

खुशनुमा माहौल कैसे हुआ गर्म

बिहार विधानसभा में सत्र के दौरान जदयू और राजद विधायकों के बीच बातचीत चल रही थी. इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खड़े हुए. हंसते हुए उन्होंने कहा कि आप लोगों का कितना मीटिंग है... बताइए न कितना मीटिंग है... इस दौरान नीतीश कुमार भी कूल रहे,.लेकिन अगले ही पल मुनेर विधायक भाई वीरेंद्र से उनकी बहस हो गई और नीतीश कुमार गुस्सा हो गए. नीतीश ने कहा कि हम लोगों की मीटिंग और अपनी मीटिंग देख लीजिए.. कितना मीटिंग होता है,इसलिए फालतू बात मत करिए बैठ जाइए. 

भाई वीरेंद्र से भिड़ गए सीएम नीतीश 

नीतीश कुमार को देख तो शुरू में आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र मुस्कुराते दिखे लेकिन अगले ही पल ये हंसी बहस में बदल गई. नीतीश कुमार ने भाई वीरेंद्र की ओर इशारा करते हुए पूरी राजद पार्टी को सुना दिया. सीएम ने कहा कि आप अब बेमतलब का मत बोलिए... बैठ जाइए.. हम लोग भी तो आप लोगों का कितना बात सुनते हैं...नीतीश यहीं नहीं रुके. उन्होंने सीधे राजद की हालिया विधानसभा हार पर चोट करते हुए कहा कि आप लोग कितने कम हो गए... पहले थे? और हम लोगों को देखिए(एनडीए गठबंधन) कितने ज्यादा हो गए... 

नीतीश कुमार ने भाई वीरेंद्र से कहा कि  आप लोगों के साथ दो बार आए(राजद से गठबंधन) पर जब लगा कि आप लोगों ने गड़बड़ किया तो अलग हो गए. इस दौरान सदन का माहौल भी गर्म रहा. सीएम नीतीश ने आगे कहा कि आपकी सरकार जब थी, बिहार में कोई काम नहीं हुआ. बिहार की जनता जानती है कि प्रदेश कितना आगे बढ़ रहा है. आप लोगों के शासन में शाम को कोई बाहर नहीं निकल पाता था. इतना बोलते ही राजद विधायक गुस्सा हो गए और जमकर हंगामा मचाया. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Ghaziabad Hindu Boy Murder: 'एनकाउंटर में ढेर असद की तरह बाकी हत्यारों का..', सूर्या की मां का बयान
Topics mentioned in this article