शादी के दिन दुल्हन को मारी गोली, स्टेज पर जयमाला के ठीक बाद सिरफिरे ने किया हमला, Video

बारात उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुरेमनपुर से आई थी. रात करीब 10:30 बजे वरमाला का कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान पड़ोस के रहने वाले युवक दीनबंधु ने दुल्हन आरती कुमारी पर अचानक गोली चला दी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बिहार के बक्सर जिले के चौसा नगर पंचायत में शादी समारोह के दौरान दुल्हन को युवक ने गोली मार दी थी
  • गोली लगने के बाद दुल्हन लहूलुहान होकर गिर पड़ी और शादी में अफरा-तफरी मच गई थी
  • घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उस समय की भगदड़ देखी जा सकती है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

दूल्हा-दुल्हन शादी के स्टेज पर थे. बैंड-बाजे की गूंज थी और स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को वरमाला पहनाने की तैयारी कर रहे थे. इसी बीच, भीड़ से निकलकर एक सिरफिरा युवक अचानक स्टेज के करीब पहुंचा और पिस्टल तान दी. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने दुल्हन को निशाना बनाते हुए गोली मार दी. मामला है बिहार के बक्सर का. जहां इस घटना ने शादी के जश्न को मातम और चीख-पुकार में बदल दिया. दुल्हन को आनन-फानन में पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बीएचयू अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

जानकारी के अनुसार, बारात उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुरेमनपुर से आई थी. रात करीब 10:30 बजे वरमाला का कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान पड़ोस के रहने वाले युवक दीनबंधु ने दुल्हन आरती कुमारी पर अचानक गोली चला दी. गोली उसके पेट में नाभि के पास लगी. स्टेज पर खड़ी दुल्हन अचानक गिर पड़ी. जब तक लोग कुछ समझ पाते आरोपी युवक गोली मारकर मौके से फरार हो गया. गोली मारने वाले दीनबंधु को दुल्हन का प्रेमी बताया जा रहा है.
 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस पूरी खौफनाक वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें घटना के समय की अफरा-तफरी साफ देखी जा सकती है. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. आरोपी युवक पहले भी शराब के एक मामले में जेल जा चुका है. घटना के तुरंत बाद बारात के लोग वापस लौट गए. शादी वाले पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है और लोग स्तब्ध हैं.

दुल्हन की हालत नाजुक

गोली लगने के तुरंत बाद घायल युवती को आनन-फानन में सदर अस्पताल बक्सर पहुंचाया गया. सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने दुल्हन की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार किया. स्थिति नियंत्रण से बाहर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया है.