2 सूटकेस में कटी लाश, नदी के किनारे पड़े अलग-अलग अंग; बिहार के कैमूर से दिल दहला देने वाली घटना

पुलिस को मौके से दो हरे रंग के सूटकेस और शवों के कई कटे हुए हिस्से बरामद हुए हैं. शवों की स्थिति देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपराधियों ने साक्ष्य मिटाने और पहचान छुपाने के लिए शवों को बेरहमी से टुकड़ों काट डाला.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बिहार के कैमूर से दिल दहला देने वाली घटना

बिहार के कैमूर जिले से बड़ी घटना सामने आई है. जहां दुर्गावती नदी के तट पर दो शव को टुकड़ों-टुकड़ों में काट करके फेंक दिए गया. मौके पर 2 सूटकेस भी बरामद हुए हैं, जिनमें अलग-अलग अंग बरामद हुए हैं. अलग-अलग टुकड़ों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. यह मामला रामगढ़ और मोहनिया थाना क्षेत्र के बॉर्डर का है, जहां नदी में तैरते शव के अंगों और सूटकेस को देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए. फिलहाल सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

नदी के किनारे सूटकेस में मिले शव के अंग

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह ग्रामीणों ने दुर्गावती नदी पर बने पुल के पास पानी में कुछ संदिग्ध सामान और शरीर के अलग-अलग अंग देखे. पास जाने पर वहां दो सूटकेस भी नजर आए. देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए कैमूर के एसपी हरि मोहन शुक्ला खुद भारी पुलिस बल और एफएसएल (FSL) टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. 

पुलिस को मौके से दो हरे रंग के सूटकेस और शवों के कई कटे हुए हिस्से बरामद हुए हैं. शवों की स्थिति देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपराधियों ने साक्ष्य मिटाने और पहचान छुपाने के लिए शवों को बेरहमी से टुकड़ों काट डाला. अब कैमूर पुलिस के लिए सबसे बड़ी पहेली यह है कि ये शव किसके हैं और अपराधियों ने इस दुर्गम वारदात के लिए दुर्गावती नदी के बॉर्डर इलाके को ही क्यों चुना? पुलिस जांच कर रही है कि मृतक कैमूर जिले के है या दूसरे जिले के हैं.

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

SP हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि आज सुबह दुर्गावती नदी पर मोहनिया पुलिस स्टेशन को जोड़ने वाले पुल के पास, ग्रामीणों ने सूचना दी कि पुल के नीचे नदी के पास शरीर के कुछ अंग देखे गए हैं. हमारी टीम मौके पर पहुंच गई है. फोरेंसिक टीम भी वहां मौजूद है. हमने घटनास्थल से शरीर के अलग-अलग अंग बरामद कर लिए हैं. अभी तक हमारे जिले से किसी भी व्यक्ति के लापता होने की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है. हम यह जानकारी पड़ोसी जिले को भी भेज रहे हैं और उन्हें सूचित कर रहे हैं. इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Advertisement

यह भी पढे़ं-

नालंदा में जबरन रजिस्ट्री कर दबंगों ने हड़पी बुजुर्ग की जमीन, बेरहमी से हत्या कर शव पईन में फेंका

ब‍िहार: ना बायोमेट्रिक का इस्‍तेमाल, ना OTP शेयर क‍िया, पत‍ि-पत्‍नी के खातों से खटाखट पैसे कटने के आने लगे SMS

Advertisement
Featured Video Of The Day
Yogi Cabinet Expansion 2026: योगी कैबिनेट विस्तार पर बहस, भिड़ गए BJP-कांग्रेस प्रवक्ता!| UP | NDTV