बिहार: रौशन आनंद के समर्थन में छात्रों का कैंडल मार्च, रिहाई और निष्पक्ष जांच की मांग

पटना के शिक्षक विवाद की आंच अब मधेपुरा पहुंच गई है. रौशन आनंद की रिहाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर शनिवार शाम छात्रों ने विशाल कैंडल मार्च निकाला. पढ़िए रमण कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पटना के शिक्षक विवाद में छात्रों ने कैंडल मार्च निकला है.
NDTV

Bihar News: बिहार के पटना से शुरू हुआ शिक्षक विवाद अब बिहार के सुदूर जिलों तक अपनी आग फैला चुका है. शनिवार की शाम मधेपुरा की सड़कों पर एक अलग ही नजारा देखने को मिला. रौशन आनंद के समर्थन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एकजुट हुए और कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की.

क्या है पूरा मामला?

बिहार के चर्चित शिक्षकों रौशन आनंद और खान सर के बीच उपजे विवाद ने अब बड़ा रूप ले लिया है. मधेपुरा में छात्रों ने शांतिपूर्ण मार्च निकालकर प्रशासन से मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. छात्रों का स्पष्ट आरोप है कि रौशन आनंद को एक सोची-समझी साजिश के तहत फंसाया गया है. वे उनके जल्द रिहाई की पुरजोर मांग कर रहे हैं.

हाथों में तख्तियां लेकर निकले छात्र

शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते इस मार्च में शामिल छात्र हाथों में मोमबत्तियां और तख्तियां लिए हुए थे. इन तख्तियों पर "रौशन आनंद को न्याय दो" और "शिक्षकों का सम्मान करो" जैसे नारे लिखे थे. छात्रों का कहना है कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं है, बल्कि यह न्याय की मांग है. उनका मानना है कि किसी भी शिक्षक के साथ कार्रवाई तथ्यों के आधार पर होनी चाहिए, न कि पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर.

प्रशासन को सीधी चेतावनी

प्रदर्शन में शामिल छात्र नेता ऋतु रंजन ने कहा कि शिक्षक समाज का आईना होते हैं और छात्र उनके सम्मान के लिए सड़क पर उतरने से पीछे नहीं हटेंगे. छात्रों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस मामले में पारदर्शी जांच नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में यह आंदोलन जिला स्तर से बढ़कर राज्य स्तर तक हो जाएगा. मार्च के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. हालांकि, छात्रों ने पूरी गरिमा और शांति के साथ अपना विरोध दर्ज कराया.

Advertisement

यह भी पढ़ें- Rajasthan: घर बैठे कमाई के चक्कर में खाली हो रहे बैंक खाते, ठगों के निशाने पर महिलाएं और युवा

Featured Video Of The Day
फायरिंग मामले में FIR के बाद खान सर गायब! | Bharat Ki Baat Batata Hoon