राहुल गांधी को 'स्‍लम गर्ल' ने शादी को लेकर कह दी ऐसी बात, वायरल हो रहा किस्‍सा

गयाजी में 'महिला संवाद कार्यक्रम' के दौरान राहुल गांधी महिलाओं से उनकी समस्‍या सुन रहे थे, तभी रिया पासवान उठी और कहां कि मैं भी आपकी ही तरह राजनीति में आना चाहती हूं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
'मैं भी आपकी तरह शादी नहीं करूंगी'
गयाजी:

'मैं भी आपकी तरह सोच रही हूं कि शादी न करूं... नेता बनूं और लोगों के लिए काम करूं. राजनीति में आकर मैं लोगों की भलाई के लिए काम करना चाहती हूं.' कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी से जब बिहार के गयाजी में 'महिला संवाद कार्यक्रम' के दौरान एक स्‍लम में रहने वाली लड़की ने ये शब्‍द कहे, तो वह हंस पड़े. राहुल गांधी ने मुस्‍कुराते हुए कहा- भाषण तो तुम बहुत अच्‍छा देती हो. ये लड़की रिया पासवान है, जो सोशल मीडिया पर 'पैड गर्ल' के नाम से मशहूर है.      

गयाजी में 'महिला संवाद कार्यक्रम' के दौरान राहुल गांधी महिलाओं से उनकी समस्‍या सुन रहे थे, तभी रिया पासवान उठी और कहां कि मैं भी आपकी ही तरह राजनीति में आना चाहती हूं. रिया ने राहुल गांधी ने कहा, 'आपकी तरह मैं भी सोच रही हूं कि शादी न करूं... नेता बनूं और लोगों के लिए काम करूं. मैं राजनीति में आना चाहती हूं, क्‍योंकि इससे शिक्षा से लेकर स्‍वास्‍थ्‍य तक के क्षेत्रों में सुधार किया जा सकता है. लेकिन राजनीति में लोग आना नहीं चाहते हैं, खासतौर पर महिलाएं... हालांकि मेरी सोच उनसे बिल्‍कुल अलग है. स्‍लम एरिया में हमारी बहुत बड़ी टीम है. ये हम सत्‍य अभियान के दौरान ही बनाए हैं. हम लोगों की छोटी-मोटी समस्‍याओं को हल करने की कोशिश करते हैं. अब ऐसा हो गया है कि लोगों को कोई भी समस्‍या होती है, तो हमारे पास ही आता है.' 

रिया सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं. उन्‍होंने बताया, 'मेरा नाम 'पैड गर्ल' है, लोग मुझे इसी नाम से पहचानते हैं, क्‍योंकि एक कार्यक्रम में मैंने महिलाओं के लिए सैनेटरी पैड की मांग की है. मैंने कहा था कि महिलाओं को बीमारियों से बचाने के लिए सरकार को सैनेटरी पैड मुफ्त में देने चाहिए. लेकिन तब मुझे वहां डांट कर चुप करा दिया गया था. मुझे वहां कहा गया था कि आज पैड मांग रही है, कल जूते मांगोगी और फिर गर्भनिरोधक मांगोगी. ये वीडियो काफी वायरल हुआ था, इसके बाद मुझे डांटने वाली अधिकारी को मुझसे माफी मांगनी पड़ी थी. मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को भी इस मामले में हस्‍ताक्षेप करना पड़ा था. उन्‍होंने महिला अधिकारी से पूछा था कि आप लड़कियों से ऐसे बात कैसे कर सकती हैं? मैं ऐसे ही छोटे-छोटे मुद्दे उठाकर आम लोगों की जिंदगी में सुधार लाना चाहती हूं.'

राहुल गांधी शुक्रवार को एक दिन के बिहार दौरे पर गए थे. इस दौरान उन्‍होंने कई कार्यक्रमों में शिरकत की और नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला. बता दें कि बिहार में नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Israel Iran War: Strait of Hormuz खोलने के लिए War Ship नहीं भेजने से China पर भड़के Trump|Xi Jinping