कौन है चंदन सिंह जिसने शहाबु्द्दीन के गढ़ सीवान में बेटे ओसामा को दी खुली चुनौती? लगाया हत्या का आरोप

Chandan Singh Vs Osama Shahab: बीती शाम ऑटो और स्कॉर्पियो के बीच साइड लेने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद ने ओसामा और चंदन सिंह को फिर एक बार एकदूसरे के खिलाफ खड़ा करा दिया है. अब ऐसे में लोग भी जानना चाहते हैं कि आखिर चंदन सिंह कौन है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
ओसामा शहाब और चंदन सिंह.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • सीवान में बाहुबली शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को कुख्यात चंदन सिंह ने राजनीतिक वर्चस्व के लिए चुनौती दी है
  • रविवार को ऑटो और स्कॉर्पियो के बीच साइड लेने के विवाद ने हिंसक झड़प और राजनीतिक तनाव को जन्म दिया है
  • चंदन सिंह ने राजद विधायक ओसामा शहाब और उनके करीबी डब्लू खान पर हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
सीवान:

कभी गोलियों की तड़तड़ाहट, हत्या-मर्डर और बाहुबलियों के रसूख की कहानी कहता बिहार का सीवान फिर चर्चा में है. बाहुबली शहाबुद्दीन का गढ़ रहे सीवान में अब उसके बेटे ओसामा शहाब का राज है. ओसामा यहां से विधायक है पर इस बार उन्हें चंदन सिंह नाम के कुख्यात शख्स से सीधे चुनौती मिल रही है. बीती शाम ऑटो और स्कॉर्पियो के बीच साइड लेने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद ने ओसामा और चंदन सिंह को फिर एक बार एकदूसरे के खिलाफ खड़ा करा दिया है. अब ऐसे में लोग भी जानना चाहते हैं कि आखिर चंदन सिंह कौन है जिसने शहाबुद्दीन के बेटे ओसाम को खुली चुनौती दी है. 

कौन है चंदन सिंह?

चंदन सिंह कोई दूध का धुला नहीं है. सीवान में अपने अलग वर्चस्व स्थापित करना चाहता है. चंदन सिंह के खिलाफ हत्या,रंगदारी वसूलने के कई आरोप दर्ज हैं. सीवान जो शहाबुद्दीन के बाद ओसामा की धमक के लिए जाना जाता है, उसे वर्चस्व को चंदन सिंह चुनौती दिख रहे हैं. चंदन सिंह की इस हरकत पर ओसामा भी नाराज हैं. 

जिसके लिए उनके करीबी डब्लू खान ने मोर्चा संभाला 

सीवान के एमएच नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र के सिमरी गांव के पास रविवार देर शाम ऑटो और स्कॉर्पियो के बीच साइड लेने को लेकर शुरू हुआ. मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. घटना ने अब राजनीतिक रंग भी ले लिया है, जहां एक ओर ऑटो चालक ने फायरिंग का आरोप लगाया है, वहीं कुख्यात चंदन सिंह ने राजद विधायक ओसामा शहाब और उनके करीबी पर हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है.इस पूरे मामले में अब तक तीन अलग-अलग प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की जा चुकी हैं और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है.

साइड लेने के विवाद ने लिया उग्र रूप

डिब्बी निवासी कुख्यात चंदन सिंह तीन स्कॉर्पियो वाहनों के काफिले के साथ किसी कार्यक्रम से अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान सिमरी गांव के पास बैट्री ऑटो चालक ऐनुल हक से साइड लेने को लेकर कहासुनी हो गई.देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और ऑटो चालक के समर्थन में स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. चंदन सिंह के मौके पर मौजूद होने की खबर फैलते ही स्थिति और तनावपूर्ण हो गई. उग्र ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो वाहनों पर हमला कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया.

Advertisement

पुलिस पर भी हुआ हमला, जवान घायल

घटना की सूचना मिलते ही एमएच नगर थाने की दारोगा मधुरिमा मनीषा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया,लेकिन इस दौरान उग्र भीड़ ने पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया, जिसमें होमगार्ड जवान कमलेश प्रसाद घायल हो गए.स्थिति बिगड़ते देख आसपास के कई थानों की पुलिस को बुलाया गया.काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाया और स्कॉर्पियो सवार लोगों को सुरक्षित थाने ले जाया गया.

यह भी पढ़ें- बिहार: सीवान में बवाल, पुलिस पर पथराव; RJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश का आरोप

Advertisement

चंदन सिंह का पलटवार: हत्या की साजिश का आरोप

वहीं, चंदन सिंह ने भी इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए शेखपुरा निवासी डब्लू खान और राजद विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है. अपने आवेदन में उन्होंने कहा कि पूर्व विवाद को लेकर पहले से ही उनकी हत्या की योजना बनाई गई थी और उन्हें घेरकर हमला करने की कोशिश की गई, जिसमें वे बाल-बाल बच गए. उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना में उनकी तीनों स्कॉर्पियो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Washington Hotel Firing: Donald Trump के डिनर में कैसे हुई गोलीबारी? समझिए Timeline
Topics mentioned in this article