दिन में बेचते थे फल... रात को करते थे बाइक चोरी, बिहार में गिरोह का सरगना समेत 3 गिरफ्तार

बिहार में रोहतास पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. दिन में फल बेचकर रेकी करने वाले ये आरोपी रात में चोरी करते थे. पुलिस ने सरगना समेत तीन को गिरफ्तार कर 10 बाइक बरामद की हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बिहार में रोहतास पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है.

Bihar News: बिहार के रोहतास जिले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस कार्रवाई में पुलिस ने 10 चोरी की बाइक बरामद की हैं, जिनमें से 8 स्प्लेंडर बाइक शामिल हैं. इस कार्रवाई से लंबे समय से परेशान लोगों को राहत मिली है.

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देते थे. दिन में ये लोग फल बेचने के बहाने अलग अलग मोहल्लों में घूमते थे और वहां खड़ी बाइकों पर नजर रखते थे. इस दौरान वे यह भी देखते थे कि कौन सी बाइक आसान निशाना बन सकती है.

रात में करते थे चोरी, मास्टर KEY से खोलते थे लॉक

रात होते ही गिरोह सक्रिय हो जाता था. आरोपी पहले से चिन्हित बाइकों को निशाना बनाते थे और मास्टर की व औजारों की मदद से लॉक तोड़ देते थे. चोरी के बाद बाइक को दूसरे इलाकों में बेच दिया जाता था या अवैध कामों में इस्तेमाल किया जाता था.

लगातार घटनाओं से परेशान थे लोग

डेहरी और इंद्रपुरी थाना क्षेत्रों में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं से लोग काफी परेशान थे. लगभग रोज बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं, जिससे इलाके में डर और गुस्सा बढ़ता जा रहा था.

Advertisement

विशेष टीम बनाकर पुलिस ने की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम बनाई और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी शुरू की. लगातार निगरानी के बाद पुलिस को सफलता मिली और गिरोह का भंडाफोड़ हो गया.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने गिरोह के सरगना मोहम्मद इरशाद रायन उर्फ शेरू को गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर रंजीत भुईयां और बिट्टू कुमार को भी पकड़ा गया. तीनों आरोपियों ने कई वारदातों में शामिल होने की बात कबूल की है.

Advertisement

एसपी ने दी जानकारी, जांच जारी

पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने बताया कि डेहरी और इंद्रपुरी थाना की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है और अन्य मामलों की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Rajasthan: शेखावाटी यूनिवर्सिटी अघोरी बाबा को देगी मानद उपाधि, SFI ने पूछा सवाल- गांजा फूंकने वालों को डिग्री मिलेगी?

Featured Video Of The Day
Iran Israel War में ईरान के स्टैंड पर क्या बोल गए Ramdev? | Syed Suhail | Sucherita Kukreti | NDTV