रेवेन्यू अफसरों की हड़ताल से राज्य में हाहाकार, जिला अधिकारी ने सबसे गाड़ियां लेने का दे दिया आदेश

बिहार के प्रशासनिक गलियारों से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. राज्य के सभी अंचल अधिकारी (CO) आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बिहार के अंचल अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे राज्य की राजस्व व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है
  • अधिकारियों का कहना है कि नए अनुमंडल राजस्व पदाधिकारी पद से उनकी भूमिका कमजोर होगी और काम में भ्रम बढ़ेगा
  • इस कारण जमीन की मापी, दाखिल-खारिज और महत्वपूर्ण प्रमाण-पत्रों के सत्यापन जैसे कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

बिहार के सभी अंचल अधिकारी (CO) आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. इस हड़ताल ने पूरे बिहार की राजस्व व्यवस्था की कमर तोड़ दी है. जमीन की मापी से लेकर दाखिल-खारिज (Mutation) तक के सारे काम पूरी तरह ठप पड़ गए हैं, जिससे आम जनता की मुश्किलें बढ़ गई हैं. इसी बीच, राजस्व भूमि सुधार विभाग ने सभी अंचल अधिकारियों से तत्काल प्रभाव से अभिलेख की चाबी और गाड़ी वापस लेने का निर्देश जिला अधिकारी को दे दिया है. राजस्व भूमि सुधार विभाग ने जिला अधिकारी को निर्देश दिया है कि जो बड़े राजस्व कर्मचारी हैं उनको अंचल अधिकारी का प्रभाव तत्काल प्रभाव से दे दिया जाए. राजस्व भूमि सुधार विभाग ने यह भी निर्णय लिया है कि नो वर्क नो सैलरी पर सभी अंचल अधिकारी रहेंगे. हड़ताल पर जाने के बाद राजस्व भूमि सुधार विभाग के मंत्री के निर्देश पर विभाग ने यह बड़ा निर्णय लेते हुए सभी हड़ताली अंचल अधिकारी को बड़ा झटका दे दिया है.

हड़ताल का मुख्य कारण: 'नए पद' पर रार

अंचल अधिकारियों के इस उग्र आंदोलन की जड़ में सरकार का एक ताजा फैसला है. सरकार ने राजस्व विभाग में 'अनुमंडल राजस्व पदाधिकारी' के नए पद सृजित करने का निर्णय लिया है. अधिकारियों का तर्क है कि नया पद सृजित करने से अंचल स्तर पर काम कर रहे अधिकारियों की भूमिका कमजोर होगी.

राजस्व विभाग में पहले से ही जिम्मेदारियों का स्पष्ट बंटवारा नहीं है. नया पद आने से 'चेक एंड बैलेंस' के बजाय भ्रम और बढ़ेगा. डर है कि असली फैसले ऊपर से थोपे जाएंगे और अंचल अधिकारी महज कागजी पुतले बनकर रह जाएंगे. इससे काम का बोझ बढ़ेगा और अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी टालेंगे. हड़ताल पर एक अफसर ने कहा, "सरकार को नए पद बनाने के बजाय खाली पड़े पदों को भरना चाहिए और तकनीकी संसाधनों में सुधार करना चाहिए."

आम जनता पर पड़ रहा है सीधा असर

अंचल अधिकारी राजस्व प्रशासन की रीढ़ होते हैं. इनके काम बंद करने से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में हाहाकार मचा है. जमीन की रजिस्ट्री के बाद होने वाला म्यूटेशन पूरी तरह रुक गया है. सीमा विवाद सुलझाने के लिए होने वाली मापी (Measurement) बंद है. जमीन के दस्तावेज अपडेट न होने के कारण हजारों लोगों के होम लोन और बिजनेस लोन अटक गए हैं. आय, जाति और निवास जैसे महत्वपूर्ण प्रमाण-पत्रों का सत्यापन नहीं हो पा रहा है.

गुप्त बैठक और आगे की रणनीति

सूत्रों के अनुसार, राजधानी पटना में अंचल अधिकारियों ने एक गुप्त स्थान पर बड़ी बैठक की है. आंदोलन को और तेज करने या सरकार के साथ बातचीत के लिए प्रतिनिधिमंडल भेजने पर चर्चा चल रही है. बैठक को गुप्त इसलिए रखा गया है ताकि किसी भी तरह के प्रशासनिक दबाव या हस्तक्षेप से बचा जा सके.


हालांकि सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन प्रशासनिक हलकों में चर्चा है कि नया पद राजस्व मामलों में तेजी और बेहतर निगरानी के लिए लाया गया है. बिहार सरकार जल्द ही अधिकारियों को वार्ता के लिए बुला सकती है, क्योंकि यह हड़ताल जितनी लंबी खिंचेगी, सरकार पर राजनीतिक और प्रशासनिक दबाव उतना ही बढ़ेगा.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Mamata On SIR: Bengal में SIR फिर भड़कीं ममता! CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Supreme Court में याचिका